फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: strict restriction to be implemented in Akola, Amravati and Yavatmal

कोरोना संकट: महाराष्ट्र के अमरावती, अकोला और यवतमाल में रविवार से कड़े प्रतिबंध

Sat, 08 May 2021 09:18 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 08 May 2021 09:18 PM IST
सार

इस दौरान स्कूल, कॉलेज, पार्क, स्विमिंग पूल, ट्यूशन कक्षाएं, थिएटर, सलून, स्पा, ब्यूटी पार्लर, खेल मैदान आदि बंद रहेंगे, लेकिन ऑनलाइन कक्षाओं की अनुमति होगी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी और निजी अस्पतालों, क्लिनिक, मेडिकल स्टोर, पशु चिकित्सा क्लिनिक आदि को प्रतिबंधों से छूट है।

विज्ञापन
Coronavirus: strict restriction to be implemented in Akola, Amravati and Yavatmal
भारत में कोरोना - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र के अमरावती, अकोला और यवतमाल जिलों के अधिकारियों ने कहा कि संबंधित जनपदों में रविवार से कड़े कोविड-19 रोधी प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण के प्रसार की कड़ी को तोड़ने से संबंधित प्रतिबंध रविवार दोपहर से शुरू होंगे और 15 मई तक लागू रहेंगे। आदेश के अनुसार आपातकालीन और आवश्यक सेवा संबंधी आवागमन को छोड़कर लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन


अमरावती के जिलाधिकारी शैलेश नवल द्वारा जारी आदेश के अनुसार किराने की दुकानें, डेयरी, बार, फल-सब्जियों की दुकानें और बेकरी आदि इस दौरान बंद रहेंगी, लेकिन सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक होम डिलीवरी की अनुमति होगी। आदेश के अनुसार आपातकालीन और आवश्यक सेवा संबंधी आवागमन को छोड़कर लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यालयों को छोड़कर सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। पेट्रोल पंपों से भी उन्हीं वाहनों को ईंधन देने को कहा गया है जो वैध कारणों से बाहर निकलें। इस अवधि में बैंक और डाकखाने सुबह दस बजे से अपराह्न दो बजे तक काम करेंगे।' बता दें कि इसी तरह के आदेश अकोला के जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर और यवतमाल के जिलाधिकारी अमोल येडगे ने भी जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed