{"_id":"60ae5a1bd25af84a3157ac35","slug":"coronavirus-second-batch-of-10-thousand-sachets-of-drdo-developed-2dg-drug-to-be-issued-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: आज जारी होगी 2-डीजी दवा की 10 हजार पाउच वाली दूसरी खेप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से जंग: आज जारी होगी 2-डीजी दवा की 10 हजार पाउच वाली दूसरी खेप
Thu, 27 May 2021 07:06 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 27 May 2021 07:06 AM IST
सार
भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने पिछले साल मई में ही डॉ रेड्डीज लैब को 2-डीजी दवा के कोविड-19 के मरीजों पर क्लीनिकल परीक्षण की मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
डीआरडीओ की दवा 2-डीजी की दूसरी खेप गुरुवार को जारी होगी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा 2-डीजी की दूसरी खेप गुरुवार को जारी की जाएगी। यह दवा डीआरडीओ ने विकसित की है और 10 हजार सैशे (पाउच) की दूसरी खेप डॉ. रेड्डीज लैब जारी करेगी। यह जानकारी डीआरडीओ के अधिकारियों ने बुधवार को दी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार का कहना है कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित की गई दवा 2-डीजी कोविड-19 मरीजों के इलाज में बेहद उपयोगी होगी। यह दवाई कोरोना महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में निर्णायक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
इस दवा के क्लीनिकल परीक्षण के आंकड़ों से यह पता चला है कि देश के दो दर्जन से भी अधिक सरकारी और निजी अस्पतालों में अगस्त महीने तक इसके तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण जारी रहेंगे। बता दें कि इस दवा के परीक्षण में 220 मरीजों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
दवा का तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण जनवरी में शुरू हुआ था जबकि दूसरे चरण का परीक्षण पिछले साल जून से सितंबर के बीच हुआ था जिसमें 110 मरीज शामिल थे। कई विशेषज्ञों का कहना है कि इस दवा का इस्तेमाल कैंसर के रोगियों के इलाज के लिए भी किया जाता है।