फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus PM Modi change his twitter dp after addressing nation, fold his hands seven times during address

पीएम मोदी ने बदली ट्विटर डीपी, राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान सात बार जोड़े हाथ

Tue, 14 Apr 2020 11:49 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 14 Apr 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
coronavirus PM Modi change his twitter dp after addressing nation, fold his hands seven times during address
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर बदली अपनी डीपी - फोटो : Narendra Modi Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित किया। जिसमें वह अपने मुंह और नाक को पारंपरिक गमछे से ढंके हुए नजर आए। उन्होंने सफेद और लाल रंग के गमछे का इस्तेमाल किया। जिसपर काले और सफेद रंग का पैटर्न बना हुआ था। राष्ट्र को संबोधित करने के बाद उन्होंने इसी तस्वीर को अपनी ट्विटर डीपी बना लिया है। इसके अलावा संबोधन के दौरान उन्होंने सात बार हाथ जोड़े।

विज्ञापन


नमस्कार से की भाषण की शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करने से पहले नमस्कार करके सभी का अभिवादन किया और मुंह और नाक को गमछे से ढंका हुआ था। उन्होंने अपने संबोधन के जरिए देश में जारी लॉकडाउन की अवधि को तीन मई तक के लिए बढ़ाने की घोषणा की। इसकी उम्मीद भी जताई जा रही थी क्योंकि 11 राज्यों ने पहले ही अपने यहां जारी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया था।
विज्ञापन


ट्विटर पर बदली डीपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद ट्विटर पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर यानी डीपी को बदल दिया है। नई डीपी में वह मुंह और नाक को सफेद और लाल रंग के गमछे से ढंके हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले बीते शनिवार को सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत के दौरान भी वह एहतियातन उपाय अपनाते हुए घर में बने मास्क को पहने हुए नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सात बार जोड़े हाथ
राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने सात बार हाथ जोड़े। उन्होंने लोगों से सभी दिशा-निर्दशों का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई, बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। आपकी तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है। मैं जानता हूं, आपको कितनी दिक्कते आई हैं। किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने-जाने की परेशान तो कोई घर-परिवार से दूर है।

10 हजार के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1211 मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,363 हो गई है। जिसमें 8988 सक्रिय हैं, 1035 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 339 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed