फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus patients increase after Lockdown in India, every 10th Covid 19 sample positive

लॉकडाउन के बाद तेजी से बढ़ रही कोरोना के मरीजों की संख्या, हर 10वां सैंपल पॉजिटिव

Tue, 23 Jun 2020 02:31 PM IST
आसिम खान परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 23 Jun 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus patients increase after Lockdown in India, every 10th Covid 19 sample positive
सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लॉकडाउन के बाद देश में तेजी से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लॉकडाउन के दौरान हर 25वां सैंपल संक्रमित मिल रहा था लेकिन अब हर 10वां सैंपल पॉजिटिव मिल रहा है। 19 मई से 21 जून के बीच रोजाना जांच में बढ़ोतरी हुई है इस बीच 44 लाख से भी ज्यादा जांच हुईं। वहीं, इससे पहले तक 24 लाख सैंपल की जांच हुई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


आईसीएमआर के अनुसार, 19 मई तक कोरोना वायरस को लेकर 24.04 लाख जांचें हुई थीं। 21 जून तक यह संख्या बढ़कर 68.07 लाख पहुंच चुकी है। जांच बढ़ने के साथ संक्रमण दर 4.89 से बढ़कर 10.34 फीसदी दर्ज की गई। देश के कुछ जिलों में दर 71 फीसदी तक है। यानी 100 सैंपल की जांच में 70 पॉजिटिव मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दिल्ली का शाहदरा भी शामिल है। यहां 7 से 13 जून के बीच संक्रमित सैंपल की दर करीब 71 फीसदी दर्ज की गई है। आईसीएमआर के एक अधिकारी ने बताया ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में निगरानी चल रही है। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट किया गया है। 

दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और गुजरात के कुछ जिले इसमें शामिल हैं। इसके अलावा कम जांच वाले जिलों की सूची भी तैयार की गई है। जिनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के भी कुछ जिले शामिल हैं।


अब तक करीब 70 लाख जांच
आईसीएमआर के अनुसार, रविवार को देश में 1.43 लाख सैंपल की जांच हुई है जो पिछले पांच दिन में सबसे कम है। इसके पीछे एक वजह रविवार अवकाश भी बताया जा रहा है। फिलहाल देश में 69.50 लाख सैंपल की जांच हो चुकी है।

फिर सबसे ज्यादा मौतें हुई दर्ज
देश में लगातार पांचवें दिन 12,000 से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं एक बार फिर एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गईं। बीते 24 घंटे में हुई 445 मौतों में से 78 फीसदी महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में हुई हैं। इससे पहले 17 जून को देश में सर्वाधिक 2003 मौतें दर्ज की गई थीं। हालांकि, इसमें दिल्ली और महाराष्ट्र के कुछ पुराने आंकड़े भी जोड़े गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed