{"_id":"5e9172748ebc3e769c72318b","slug":"coronavirus-pandemic-in-gujarat-updated-news-in-hindi-positive-cases-toll-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: गुजरात में 54 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 432 पहुंची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: गुजरात में 54 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 432 पहुंची
Sat, 11 Apr 2020 01:02 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 11 Apr 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात भी कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बन गया है। गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस के 54 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 432 हो गई।
विज्ञापन
राज्य के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि 54 नए मामलों में अहमदाबाद से 31, वडोदरा से 18, आणंद से तीन, सूरत और भावनगर जिलों से एक-एक नए मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 432 मरीजों में से, 379 अभी संक्रमित हैं। इनमें से 376 की हालत स्थिर है, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है। रवि ने कहा कि शनिवार को एक और मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि राज्य में अब तक 34 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
इस घातक संक्रमण के कारण राज्य में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।