फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Outbreak Update Delta Omicron Covid19 Third Wave Peak Maharashtra West Bengal Lockdown Delhi World Corona Cases Update

Corona Update: महाराष्ट्र में 42462 और दिल्ली में 20718 नए केस, जानिए देश-दुनिया में कोरोना के हालात

Sat, 15 Jan 2022 08:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 15 Jan 2022 08:04 PM IST
सार

महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य सरकारों की ओर से पाबंदियों को सख्त किया जा रहा है, ताकि हालात पर काबू पाया जा सके। आइए जानते हैं देश में कहां कोरोना के कैसे हालात हैं...

विज्ञापन
Coronavirus Outbreak Update Delta Omicron Covid19 Third Wave Peak Maharashtra West Bengal Lockdown Delhi World Corona Cases Update
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ रहे हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के साथ ओमिक्रॉन वैरिएंट भी चिंता का सबब बनाता जा रहा है। सभी राज्य अपने-अपने स्तर पर पाबंदियां लगा रहे हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को 42,462 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 23 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में फिलहाल 2,64,441 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 125 मामले दर्ज किए गए हैं, यहां कोरोना के नए वैरिएंट के कुल मामलों की संख्या 1,730 हो गई है। आइए जानते हैं देश में कहां कोरोना के कैसे हालात हैं...

विज्ञापन


जानिए कोरोना को लेकर आज देश में क्या-क्या हुआ...

  • महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया कि शुक्रवार की कोविड-19 समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया है कि जारी दिशा-निर्देशों और प्रतिबंधों में किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है। हमने मेडिकल स्टोर्स को आदेश दिए हैं कि वे उन व्यक्तियों का रिकॉर्ड रखें जो कोविड-19 एंटीजन सेल्फ टेस्ट किट खरीदते हैं।
  • विज्ञापन
  • कर्नाटक में शनिवार को कोरोना के के 32,793 नए मामले सामने आने के साथ ही पॉजिटिविटी दर बढ़कर 15% हो गई है। कर्नाटक के मंत्री डॉ. के सुधाकर ने यह जानकारी दी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10,661 नए मामले सामने आए और 11 मरीज़ों की मौत हुई। सक्रिय मामले 73,518 हैं।
  • तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 23,989 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 11 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 1,31,007 हैं।
  • जम्मू-कश्मीर में साप्ताहिक लॉकडाउन की घोषणा की गई है। एक दुकानदार ने बताया कि कोविड के हालात को देखते हुए पुलिस ने दुकाने बंद रखने की अपील की है। प्रशासन का ये क़दम सही है हम इसका पालन कर रहे हैं।
  • केरल में शनिवार को कोरोना के 17,755 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 17 मरीज़ों की मौत हुई। सक्रिय मामले 90,649 हैं।
  • झारखंड में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 14 मामले मिले हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए 87 सैंपल भुवनेश्वर भेजे गए थे। 87 में से 14 ओमिक्रॉन के मामले हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। इस बीच झारखंड सरकार ने राज्य में मौजूदा कोरोना संबंधित प्रतिबंधों को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है।

केरल में ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 528 हुए
केरल में शनिवार को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 48 नए मामले सामने आए। यहां अब तक कुल 528 लोग इस वैरिएंट की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि 48 नए मामलों में से 33 कम जोखिम वाले देशों से और दो उच्च जोखिम वाले देशों से आए हैं।


बंगालः 31 जनवरी तक पाबंदियां बढ़ाईं
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में जारी कोविड-19 प्रतिबंधों को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। साथ ही सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करते हुए बेहद सीमित तरीके से खुले मैदानों में मेलों के आयोजन की अनुमति दे दी है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। राज्य सरकार ने विवाह समारोहों की भी इजाजत दी है। इसके तहत अधिकतम 200 मेहमानों या विवाह स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ (जो भी कम हो) विवाह समारोह आयोजित किए जा सकेंगे।

दिल्ली में कोरोना का पीक आया: सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि ऐसा लगता है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी का पीक आ गया है और जब संक्रमण के मामले घटकर 15 हजार तक आ जाएंगे, तो सरकार पाबंदियों में ढील देने पर विचार करेगी। वहीं, दिल्ली में शनिवार को 67624 सैंपल की जांच में 30.64 फीसदी यानी 20718 सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 30 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 19554 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।

असम में भी सख्ती बढ़ी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जिनका पूर्ण टीकाकरण नहीं होगा, उन्हें कल से सार्वजनिक स्थानों जैसे जिला न्यायालयों, होटलों, बाजारों आदि में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। असम में अभी लॉकडाउन की स्थिति नहीं है, लेकिन मास्क पहनना जरूरी है। 

प्रियांक खड़गे कोरोना पॉजिटिव
कर्नाटक कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खड़गे ने मेकेदातु परियोजना को लागू करने की मांग करते हुए पार्टी की पदयात्रा में भाग लिया था। उन्होंने बताया कि कई निगेटिव परीक्षणों के बाद मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्र है कि मेरे सभी स्टाफ सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed