{"_id":"62014b1bd0981009886fef7e","slug":"coronavirus-outbreak-corona-cases-covid-death-active-caselaod-who-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update: महाराष्ट्र में रोजाना केस सात हजार से कम हुए, मुंबई में सिर्फ 356 मामले, जानें कोरोना से जुड़ी अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Update: महाराष्ट्र में रोजाना केस सात हजार से कम हुए, मुंबई में सिर्फ 356 मामले, जानें कोरोना से जुड़ी अहम खबरें
Mon, 07 Feb 2022 10:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:08 PM IST
सार
दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 1,151 नए मामले सामने आए और 15 मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर मामूली रूप से बढ़कर 2.62 फीसदी रही।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 6,436 नए मामले दर्ज किए गए। एक दिन पहले की तुलना में नए मामलों में 3,230 की गिरावट आई है। बीते 24 घंटों के दौरान 24 और कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। हालांकि, इस दौरान 18,423 कोविड मरीज ठीक भी हुए। वहीं, मुंबई में 356 नए मामले दर्ज किए गए। यह आंकड़ा 21 दिसंबर 2021 के बाद से सबसे कम है।
विज्ञापन
राज्य में वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल 3,334 रोगियों का पता चला है, जिनमें से 2,023 को जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना वायरस मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है, जबकि ठीक होने की दर 96.76 प्रतिशत है।
विज्ञापन
केरल में 22,524 नए मामले
केरल में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 22,524 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,93,907 हो गई। इससे एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 26,729 मामले सामने आए थे। राज्य सरकार की ओर से बीते 24 घंटे में कोरोना से 860 लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई और मृतकों की तादाद बढ़कर 59,115 हो गई। राज्य सरकार का कहना है कि 14 मौतें पिछले 24 घंटे में हुईं और 113 मौतें पिछले कुछ दिन में हुई थीं, जिन्हें दस्तावेज प्राप्त होने में हुई देर के कारण दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना के 1151 नए मामले
दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 1,151 नए मामले सामने आए और 15 मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर मामूली रूप से बढ़कर 2.62 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। दिल्ली में रविवार को संक्रमण के 1,410 मामले सामने आए और 14 मरीजों की मौत हो गई थी जबकि संक्रमण दर 2.45 फीसदी रही थी।
कोविड का असर दशकों तक महसूस किया जाएगा: डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने कोरोना को लेकर अहम बयान दिया है। उनका कहना हे कि दुनिया भर में वायरस के प्रसार की गति धीमी होने के बावजूद भी इसका असर दशकों तक महसूस किया जाएगा। डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा कि कोरोना का प्रभाव सबसे कमजोर समूहों के बीच महसूस किया जाएगा और महामारी जितनी देर तक चलेगी, प्रभाव उतना ही बुरा होगा।