{"_id":"5e7f25d38ebc3e6fec33928b","slug":"coronavirus-lockdown-nitin-gadkari-says-nhai-toll-operators-to-support-migrant-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी का निर्देश- प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी मुहैया कराएं टोल ऑपरेटर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गडकरी का निर्देश- प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी मुहैया कराएं टोल ऑपरेटर
Sat, 28 Mar 2020 04:33 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 28 Mar 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एनएचएआई) चेयरमैन और टोल ऑपरेटरों को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी और दूसरी जरूरी मदद मुहैया कराएं।
विज्ञापन
यह आदेश इन खबरों के मद्देनजर दिया गया है कि देश में 21 दिनों के पाबंदियों के चलते प्रवासी मजदूरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वे देश के विभिन्न हिस्सों में फंस गए हैं और राजमार्गों के रास्ते सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पैदल तय करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गडकरी ने कहा कि मैंने एनएचएआई चेयरमैन और राजमार्ग टोल ऑपरेटरों को सलाह दी है कि वे मूल स्थानों की ओर जाने वाले प्रवासी श्रमिकों/ नागरिकों को भोजन, पानी या कोई अन्य सहायता मुहैया करने पर विचार करें।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि संकट के इस समय में हमें अपने साथी नागरिकों के लिए दयावान बनना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि टोल ऑपरेटर उनके आह्वान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे। इससे पहले गडकरी ने एनएचएआई से कहा था कि सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली बंद कर दी जाए, ताकि आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में आसानी हो।
मंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों की असुविधा को कम करने के लिए टोल संग्रह रोक दिया गया है, जिन्हें आवश्यक सामानों और मरीजों को ले जाने वाले वाहनों के लिए स्थानीय प्रशासन ने कर्फ्यू पास जारी किए हैं। उन्होंने लोगों से घर में रहने और कोरोना वायरस के प्रसार से लड़ने के लिए स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करने का आग्रह भी किया।