फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Lockdown in Maharashtra from Sunday midnight, Section 144 implemented in the state

कोरोना वायरसः रविवार रात से महाराष्ट्र में लॉकडाउन, राज्य में धारा 144 लागू, 10 नए मरीज

Sun, 22 Mar 2020 06:35 PM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 22 Mar 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Maharashtra from Sunday midnight, Section 144 implemented in the state
- फोटो : PTI

कोरोना वायरस से संक्रमति दो लोगों की मौत के बाद पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। साथ ही राज्य में रविवार की आधी रात से धारा 144 लागू हो गई है। मुंबई में लोकल ट्रेनों, मेट्रो सहित राज्य परिवहन (एसटी) की बसों का परिचालन भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य में स्कूली परीक्षाएं रद्द की गई हैं, लेकिन वास्तव में यह हम सब की परीक्षा की घड़ी है। लॉकडाउन के दौरान जीवनावश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। औषधि, सब्जी, दूध और किराना की दुकानें खुली रहेंगी। ठाकरे ने कंपनियों से कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने की अपील के साथ ही वर्क फ्रॉम होम करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय विमानों की लैंडिंग बंद रहेगी। सरकारी कार्यालयो में सिर्फ पांच फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन


इधर, रविवार को कोरोना का प्रभाव रोकने व लोगों में जनजागृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनता कर्फ्यू के आह्वान का राज्य में व्यापक असर दिखाई दिया। देश की आर्थिक राजधानी और कभी न रूकने वाली सपनों की नगरी मुंबई में सहित पूरे महाराष्ट्र की गतिविधि पूरी तरह से थम गई। मुंबई में चारो तरफ सन्नाटा पसरा रहा। कम संख्या में चलाई गई लोकल ट्रेनें खाली सरपट दौड़ती दिखाई दी। गली-मुहल्ले की सड़कों से लेकर हाईवे तक सुनसान रहे। जहां प्रतिदिन करोड़ों रूपए का व्यापार होता है वह ससून डॉक इतिहास में पहली बार बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को बताया कि राज्य में कोविड -19 संक्रमित एक और 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10 नए संक्रमित सामने आए जिसमें से छह मुंबई के और चार पुणे के हैं। इससे राज्य में कोविड-19 पीड़ितों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया कि मृतक दक्षिण मुंबई स्थित एचएन रिलायंस हास्पिटल में भर्ती था। मरीज मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग से पीड़ित था। उसे एक्यूट रेस्पीरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोंम हो गया था जिससे उसकी मौत हो गई।


इससे पहले बीते सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित एक अन्य मरीज की कस्तूरबा अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस तरह महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और दोनो की मौत मुंबई में ही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed