Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 38902 नए मामले सामने आए, 543 लोगों की मौत
{"_id":"5f134a208ebc3e74a76e2395","slug":"coronavirus-live-updates-news-in-hindi-covid19-july-19-unlock-2-day-nineteen-coronavirus-in-assam-bihar-delhi-maharashtra-madhya-pradesh-kerala-world","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 38902 नए मामले सामने आए, 543 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 19 Jul 2020 10:06 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:06 AM IST
खास बातें
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 38,902 नए मामले सामने आए हैं और 543 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,77,618 हो गई है। जिनमें से 3,73,379 सक्रिय मामले हैं, 6,77,423 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 26,816 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
09:59 AM, 19-Jul-2020
मंडी से कोकून के किसानों को फायदा
उधमपुर के सेरीकल्चर असिस्टेंट अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 'अब तक मंडी में 300 से ज्यादा किसान अपनी कोकून बेच चुके हैं, मंडी के बंद होने तक हमारे पास 5,000-6,000 किसान आ जाएंगे।'
09:57 AM, 19-Jul-2020
कोकून की खेती करने वाले किसानों की मदद करने के लिए मंडी लगाई
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रशासन ने कोकून की खेती करने वाले किसानों की मदद करने के लिए मंडी लगाई है। एक किसान ने बताया कि 'इस बार मंडी देर से लगी है। रेट कम हैं, लेकिन अगर मंडी नहीं लगती तो सारी कोकून सड़ जाती और हमारा नुकसान होता।'
विज्ञापन
09:33 AM, 19-Jul-2020
पिछले 24 घंटे में 38902 नए मामले सामने आए
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 38,902 नए मामले सामने आए हैं और 543 लोगों की मौत हुई है।
09:32 AM, 19-Jul-2020
देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख 77 हजार से ज्यादा
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,77,618 हो गई है। जिनमें से 3,73,379 सक्रिय मामले हैं, 6,77,423 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 26,816 लोगों की मौत हो चुकी है।
09:12 AM, 19-Jul-2020
पिछले 24 घंटे में तीन लाख 58 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 18 जुलाई तक कोरोना वायरस के लिए 1,37,91,869 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिनमें से 3,58,127 नमूनों का परीक्षण पिछले 24 घंटे में किया गया।
08:52 AM, 19-Jul-2020
पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 813 और ब्राजील में 885 लोगों की मौत
दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 42 हजार से ज्यादा हो गई है और 38 लाख 33 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 813 और ब्राजील में 885 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक रविवार सुबह आठ बजे तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:35 AM, 19-Jul-2020
दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा छह लाख के पार
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या छह लाख चार हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 44 लाख 24 हजार को पार कर गया है। जबकि 86 लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।
08:15 AM, 19-Jul-2020
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में लॉकडाउन का असर
08:09 AM, 19-Jul-2020
मुरादाबाद में दिखा लॉकडाउन का असर
उत्तर प्रदेश में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए वीकेंड लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस मौके पर आज मुरादाबाद में सड़कें और गलियां सूनसान दिख रही हैं।Moradabad: Total lockdown being observed in the state this weekend, to curb the spread of #COVID19. pic.twitter.com/6TAbwYJmwq
— ANI UP (@ANINewsUP) July 19, 2020
04:59 AM, 19-Jul-2020
हिमाचल प्रदेश: सब्जी व्यापारी भी परेशान
शिमला में सब्जी व्यापारियों का कहना है कि उन्हें कोविड19 महामारी के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक सब्जी व्यापारी ने कहा कि मजदूरों की कमी है, इसलिए उत्पादन भी कम है। अधिकारियों की ओर से अचानक लिए गए फैसलों और दूसरे राज्यों में लागू लॉकडाउन के कारण भी हमारा कारोबार प्रभावित हो रहा है।