Coronavirus Updates: 'वंदे भारत मिशन' के तहत कुवैत से 184 भारतीय वापस आए
{"_id":"5ef8ebaa8ebc3e42c50a7917","slug":"coronavirus-live-updates-news-in-hindi-covid19-29th-june-unlock1-day-twenty-nine-coronavirus-in-bihar-delhi-maharashtra-madhya-pradesh-kerala-world","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Updates: 'वंदे भारत मिशन' के तहत कुवैत से 184 भारतीय वापस आए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 29 Jun 2020 11:44 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:44 PM IST
खास बातें
पिछले 24 घंटे के आंकड़े
- 19,459 नए मामले सामने आए
- 380 लोगों की मौत हुई
अबतक का अपडेट
- संक्रमितों की कुल संख्या 5,48,318
- 2,10,120 सक्रिय मामले
- 3,21,723 लोग ठीक हो चुके हैं
- अब तक 16,475 लोगों की मौत
विज्ञापन
लोगों के तापमान की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
11:42 PM, 29-Jun-2020
दिल्ली में कंटेंमेंट जोन की कुल संख्या बढ़कर 440 हुई
दिल्ली में कंटेंमेंट जोन की कुल संख्या बढ़कर 440 हो गई है। वहीं अब तक कुल 91 क्षेत्रों को कंटेंमेंट जोन से मुक्त किया गया हैः-दिल्ली सरकार
The total number of containment zones in Delhi is now 440; total 91 zones have been de-contained till date: Delhi Government. #COVID19 pic.twitter.com/UiUfA9araR
— ANI (@ANI) June 29, 2020
11:25 PM, 29-Jun-2020
कुवैत से 184 भारतीय नागरिकों की वापसी
'वंदे भारत मिशन' के तहत कुवैत से 184 भारतीय नागरिकों को लेकर गोएयर फ्लाइट चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी।
#VandeBharatMission: GoAir Flight, carrying 184 Indian nationals, from Kuwait landed at Chandigarh International Airport earlier today. pic.twitter.com/f0wVsxmoEL
— ANI (@ANI) June 29, 2020
विज्ञापन
10:26 PM, 29-Jun-2020
पीएम का राष्ट्र को संबोधन
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम 4 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।10:01 PM, 29-Jun-2020
हिमाचल प्रदेश में चिकित्सा अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ा
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 30 जून, 2020 को सेवानिवृत्त होने वाले अपने चिकित्सा अधिकारियों, फैकल्टी मैंबर और पैरामेडिकल स्टाफ का कार्यकाल 31 अगस्त, 2020 तक बढ़ाया।09:53 PM, 29-Jun-2020
भारत सरकार ने अनलॉक-2 के लिए जारी की गाइडलांइस
- भारत सरकार ने 31 जुलाई तक लागू रहने वाले 'अनलॉक-2' के लिए गाइडलांइस की घोषणा की।
- रात के 10 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा, इस दौरान लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। जरूरी गतिविधियों और कुछ अन्य को इससे छूट दी गई है।
- कंटेनमेंट ज़ोन में लॉकडाउन 31 जुलाई 2020 तक लागू रहेगा।
- स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक और कोचिंग संस्थान 31 जुलाई 2020 तक बंद रहेंगे।
#UNLOCK2: Lockdown shall continue to remain in force in containment zones till July 31st. In containment zones, only essential activities to be allowed. pic.twitter.com/krHxvKP9a7
— ANI (@ANI) June 29, 2020
09:51 PM, 29-Jun-2020
दिल्ली में कोरोना के 2,084 नए मामले
दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 2,084 नए मामले सामने आए हैं और 57 मौतें हुई हैं। राजधानी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 85,161 हो गई है जिसमें 26,246 सक्रिय मामले, 56,235 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 2,680 मौतें शामिल हैं: दिल्ली सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन
09:49 PM, 29-Jun-2020
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 144 नए मामले
जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना वायरस के 144 नए मामले सामने आए हैं, 45 मामले जम्मू डिवीज़न और 99 कश्मीर डिवीज़न से हैं। कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,237 है जिसमें 2,557 सक्रिय मामले, 4,585 ठीक हो चुके मामले और 95 मौतें शामिल हैं: जम्मू-कश्मीर सरकार09:41 PM, 29-Jun-2020
दुनियाभर में कोरोना के मामले एक करोड़ से अधिक हुए
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़कर एक करोड़ से अधिक हो गए हैं, इसके अलावा महामारी से मरने वालों की संख्या भी पांच लाख के पार हो गई है।09:38 PM, 29-Jun-2020
तमिलनाडु में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
तमिलनाडु में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया। चेन्नई और कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लुवर समेत मदुरै और ग्रेटर चेन्नई पुलिस की सीमा में 5 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा: राज्य सरकार
भारत की पहले कोरोना वैक्सीन को मानव परीक्षण की अनुमति
भारत की पहले कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन को डीसीजीआई की मिली मंजूरी, जुलाई में शुरू होगा मानव परीक्षण। भारत बायोटेक कंपनी को दो चरणों में करेगी परिक्षण।