{"_id":"60a253638ebc3e47ea293a0d","slug":"coronavirus-learn-from-experts-how-fight-with-pandemic-and-help-corona-warriors-amar-ujala-foundation-initiative","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: कोरोना योद्धाओं के संग कैसे लड़ें महामारी से जंग?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: कोरोना योद्धाओं के संग कैसे लड़ें महामारी से जंग?
Mon, 17 May 2021 04:58 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Mon, 17 May 2021 04:58 PM IST
सार
विशेषज्ञ शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
महामारी से लड़ने का तरीका बताएंगे विशेषज्ञ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के दौर में स्वस्थ रहना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर जाने-माने विशेषज्ञ आपको बताएंगे कि कोरोना वॉरियर्स की मदद के साथ-साथ आप महामारी का मुकाबला किस तरह कर सकते हैं। इसके अलावा वायरस की चपेट में आने पर आप क्या करें, क्या न करें। कौन-कौन सी चीजें आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं और कौन सी फायदेमंद हैं। विशेषज्ञ रोज शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे। इसमें आप अपने सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
इस विषय पर होगी लाइव चर्चा
17 मई यानी आज शाम कोरोना वॉरियर्स का साथ देते वक्त कोरोना से मुकाबला करने के तरीकों पर चर्चा होगी। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर आज हो रही चर्चा में विशेषज्ञ जानकारी देंगे। इस दौरान कुरुक्षेत्र से उजाला सिग्नस की सीनियर नर्स जिंसी सारा जैकब, एम्स के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर शोभना पठानिया व कनिष्क यादव, इलाहाबाद के नारायण स्वरूप अस्पताल की नर्स रश्मि शर्मा, नोएडा के फेलिक्स अस्पताल की नर्स जॉली सिस्टर, कानपुर उजाला सिग्नस की नर्स शालिनी श्रीवास्तव और जीएमसीएच चंडीगढ़ के डबकेश कुमार सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइव चर्चा से ऐसे हो सकते हैं रूबरू
बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने के तरीके जानने के लिए आपको बस अमर उजाला के फेसबुक पेज (www.facebook.com/Amarujala/) या यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/user/NewsAmarujala) पर आना होगा। यहां आप रोजाना शाम 5 बजे वीडियो के माध्यम एक्सपर्ट्स से रूबरू हो सकेंगे और कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछकर उनके जवाब जान सकेंगे। इन वीडियो के नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल को तुरंत सब्सक्राइब कर लीजिए, जिससे आपसे यह लाइव चर्चा किसी भी हाल में मिस न हो।
ऐसा है कोरोना का हाल
गौरतलब है कि देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में जारी बेतहाशा वृद्धि ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत देखी जा रही है।