फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : Infection rate more than 10 percent in 52 districts, Union Health Ministry report revealed

कोरोना : 52 जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Sat, 03 Sep 2022 06:36 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 03 Sep 2022 06:36 AM IST
सार

18 राज्यों के 52 जिलों में बीते सप्ताह रोजाना 10 फीसदी से ज्यादा सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते एक दिन में कोरोना से 9,685 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.68 फीसदी तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
Coronavirus : Infection rate more than 10 percent in 52 districts, Union Health Ministry report revealed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। हालांकि, 18 राज्यों के 52 जिलों में बीते सप्ताह रोजाना 10 फीसदी से ज्यादा सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। 146 जिलों में संक्रमण का प्रसार पांच फीसदी से अधिक दर्ज किया गया है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट से पता चला कि अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वेली जिले में 100 फीसदी सैंपल संक्रमित पाए गए। इनके अलावा 94 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर पांच से 10 फीसदी के बीच दर्ज की गई।

विज्ञापन


मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते 26 अगस्त से एक सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश के अलावा मिजोरम के भी कुछ जिलों में संक्रमण 20 से 40 फीसदी के बीच दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट दर्ज की जा रही है। राहत की बात है कि अस्पतालों पर संक्रमण का असर दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि जहां संक्रमण प्रसार अधिक है, उन जिलों में कोविड सतर्कता नियमों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
  • उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में 10.07, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 14.23, नैनीताल में 10.85 और रूद्रप्रयाग में 10 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के मंडी और बिलासपुर जिले में क्रमशः 11.49 व 10.05 फीसदी संक्रमण मिला है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिणी जिले में 5.66, लखनऊ में 5.58 व गाजियाबाद में 5.63, देहरादून में छह, नूह और गुरुग्राम में क्रमश: 7.92 और 6.64 फीसदी संक्रमण मिला है। इनके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में 8.82, सिरमौर में 6.38,  हमीरपुर में 6.03 और किन्नौर में 5.75 फीसदी संक्रमण दर्ज किया गया।

संक्रमण के 6,168 नए केस मिले
देश में कोरोना वायरस के मामलों में धीरे-धीरे गिरावट हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान 6,168 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते एक दिन में कोरोना से 9,685 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.68 फीसदी तक पहुंच गई है।



इसी के साथ ही देश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,44,42,507 हो गई, जिनमें से अब तक  4,38,55,365 ठीक हो चुके हैं। दैनिक सकारात्मकता दर 1.94 फीसदी दर्ज की गई है। इसके अलावा देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 2,12,75,23,421 है। मंत्रालय ने बताया कि बीते दिन 22 लाख 40 हजार 162 कोविड वैक्सीन डोज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed