फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Odisha: Doctors and paramedics engaged in Covid duty to get daily diet allowance of 240 rupees

ओडिशा सरकार की बड़ी पहल, अब डॉक्टरों और चिकित्सा-सहायकों को मिलेगा दैनिक आहार भत्ता

Tue, 14 Jul 2020 09:18 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 14 Jul 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Odisha: Doctors and paramedics engaged in Covid duty to get daily diet allowance of 240 rupees
Coronavirus in india - फोटो : PTI

ओडिशा सरकार ने कोरोना वॉरियर्स के लिए बड़ा एलान किया है। सरकार ने सोमवार को कहा कि राज्य द्वारा संचालित कोविड-19 अस्पताल, कोविड स्वास्थ्य केंद्र और कोविड देखभाल केंद्र में कार्यरत डॉक्टरों और चिकित्सा-सहायकों को हर रोज 240 रुपये दैनिक आहार भत्ता के तौर पर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


कलेक्टर और नियंत्रण अधिकारियों को आहार भत्ता के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस भत्ते को मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमएफएफ) से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: इस हफ्ते देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार कर जाएगी: राहुल गांधी
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने एक पत्र में कहा कि काफी विचार करने के बाद, सरकार द्वारा संचालित कोविड स्वास्थ्य केंद्र और कोविड देखभाल केंद्र और कोविड अस्पताल में लगे डॉक्टरों और चिकित्सा-सहायकों के लिए दैनिक आहार भत्ते के रूप में प्रति दिन 240 रुपये देने का निर्णय लिया है। उपरोक्त आहार लागत सीएमएफएफ से पूरी की जाएगी। 

इसमें आगे कहा गया है कि डॉक्टरों और चिकित्सा-सहायकों के लिए दैनिक आहार भत्ता तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा। नियंत्रण प्राधिकरण उपरोक्त तीन संस्थानों में लगे डॉक्टरों और चिकित्सा-सहायकों को गुणवत्तापूर्ण आहार प्रदान करना सुनिश्चित करेगा। पत्र में कहा गया कि उक्त भत्ते को भोजन के रूप में दिया जाएगा और इस संबंध में किसी भी प्रकार का वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed