फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi on Coronavirus, says In this week, the number of infected in the country will cross 1 million

इस हफ्ते देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार कर जाएगी: राहुल गांधी

Tue, 14 Jul 2020 08:40 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 14 Jul 2020 08:40 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi on Coronavirus, says In this week, the number of infected in the country will cross 1 million
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। गांधी का कहना है कि कोविड-19 के प्रभाव को कम करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। वहीं, मंगलवार को एक बार फिर राहुल ने केंद्र को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस हफ्ते देश में संक्रमितों की संख्या 10 लाख को पार कर जाएगी। 

विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'इस हफ्ते हमारे देश में आंकड़ा 10,00,000 पार कर जाएगा।' इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक खबर को भी ट्वीट किया है, जिसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने कहा है कि अगर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कोरोना वायरस की महामारी बद से बदतर होती जाएगी। 
विज्ञापन



इससे पहले भी राहुल मोदी सरकार को कोविड-19 प्रबंधन और अस्पतालों में कुप्रबंधन के लिए जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। उन्होंने सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन को भी विफल बताया था और कहा कि यह कोविड-19 से लड़ने के लिए एक पूर्ण समाधान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टीबी की वैक्सीन से कोरोना संक्रमण और मौत का खतरा कम, अध्ययन में हुआ खुलासा

सोमवार को गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र से सवाल किया था कि क्या कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है। 


उन्होंने भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की तुलना दुनिया के कई देशों में कोविड के संक्रमण में बढ़ोतरी से करने वाला एक ग्राफ साझा करते हुए ट्वीट किया, क्या कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है? 

बता दें कि, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 8,78,254 हो गई है, जिनमें 3,01,609 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 5,53,471 लोगों को कोविड-19 के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, इस खतरनाक वायरस से 23,174 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed