{"_id":"604f974c8ebc3e8c9775c18c","slug":"coronavirus-in-maharashtra-more-than-15-thousand-corona-cases-received-for-fourth-consecutive-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में कोरोना का कहर : लगातार चौथे दिन मिले 15 हजार से ज्यादा मामले, लोगों में दहशत का माहौल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर : लगातार चौथे दिन मिले 15 हजार से ज्यादा मामले, लोगों में दहशत का माहौल
Mon, 15 Mar 2021 10:50 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोरोना
- फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र में सोमवार (15 मार्च) को कोरोना के 15,051 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 23 लाख 29 हजार 464 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान 48 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। बता दें कि यह लगातार चौथा दिन है, जब राज्य में 15 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे लोगों में दहशत बढ़ने लगी है। फिलहाल, राज्य में एक लाख 30 हजार 547 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार (14 मार्च) को राज्य में 24 घंटे के दौरान कोरोना के रिकॉर्ड 16 हजार 620 मामले दर्ज किए गए। अहम बात यह है कि महाराष्ट्र में पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। वहीं, शुक्रवार से पहले दो अक्टूबर 2020 को 15 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए थे। इसके बाद कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आती चली गई थी। कोरोना के मामलों में इजाफे की शुरुआत पिछले महीने यानी फरवरी में हुई। इसके बाद बुधवार और गुरुवार को क्रमश: 13 हजार व 14 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान 10 हजार 671 लोग ठीक होकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन लगाया गया है। इनमें नागपुर भी शामिल है, जहां आज से सात दिन का सख्त लॉकडाउन लागू हो गया है। नागपुर नगर निगम के कमिश्नर राधाकृष्णन बी ने बताया कि लॉकडाउन का पहला दिन काफी अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि यह लॉकडाउन 21 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान लोगों को अपने-अपने घरों में रहने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन