फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus in Madhya pradesh Hindi News Updated Death toll rises 49-year-old woman from Indore dies

कोरोना: मध्यप्रदेश में अब तक कुल 64 पॉजिटिव मामले, इंदौर को मुख्यमंत्री ने किया टोटल लॉकडाउन, दिया यह संदेश

Tue, 31 Mar 2020 02:49 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 31 Mar 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Madhya pradesh Hindi News Updated Death toll rises 49-year-old woman from Indore dies
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस की वजह से मौंतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश के इंदौर में सोमवार को 49 वर्षीय महिला की मौत भी इसी संक्रमण की वजह से हो गई। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 


मध्यप्रदेश का इंदौर शहर राज्य में कोरोना का केंद्र बनता जा रहा है। जिले में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित 17 नए मामलों का पता चला है। इसी के साथ सिर्फ इंदौर शहर में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। शहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जाडिया ने बताया कि इनके सैंपल दो दिन पहले परीक्षण के लिए भोपाल भेजे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर वासियों के नाम मुख्यमंत्री शिवराज का संदेश
इंदौर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को इंदौरवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन ने शिवराज ने कहा कि इंदौर दुनिया का अद्भुत शहर है। आपके और मेरे सपनो का शहर, आपकी जागरुकता के कारण इंदौर तीन बार स्वच्छता में देश में पहले नंबर पर आया है।

आज हमारा प्यारा शहर कोरोना संक्रमण से लड़ रहा है। मैं आप सबसे अपील करना चाहता हूं कि कोरोना को हमें हर हालत में हराना है और इसका एकमात्र उपाय है टोटल लॉकडाउन। अपने घरों में रहिए संपर्क की चैन को तोड़ दीजिए, प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए लक्ष्मण रेखा का पालन कीजिए। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रशासन घरों में करने का प्रयास कर रहा है।

मैं जानता हूं आप उत्सव प्रेमी है, लेकिन यह समय का तकाजा है। घरों में रहें, डरे बिल्कुल नहीं। कोरोना पॉजिटिव के मामले आए हैं, इसका मतलब यह नहीं कि लोग ठीक नहीं हो रहे हैं। इसलिए डरने की जरूरत नहीं हैं। हम सभी मिलकर इस वायरस से लड़ रहे हैं।

शिवराज ने सख्ती के लिए मांगी माफी
उन्होंने कहा कि हम सख्ती करेंगे, टोटल लॉकडाउन। लड़ाई जीतेंगे, कोरोना हारेगा, इंदौर जीतेगा। बस आप घरों में रहें, प्रशासन का सहयोग करें। समस्या बड़ी है, लेकिन हौसला उससे भी बड़ा है। मैं माफी मांग रहा हूं, सख्ती के लिए। इए कोरोना को मिलकर हराएं, इंदौर जरूर जीतेगा।

इंदौर बना कोरोना का एपीसेंटर
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में कुल 64 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए हैं। इंदौर के सर्वाधिक 44 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा, जबलपुर के आठ, उज्जैन के पांच, भोपाल के तीन और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीजों में भी इस संक्रमण की पुष्टि हुई जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।


शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि चंदन नगर क्षेत्र में रहने वाली 49 वर्षीय महिला ने मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में आखिरी सांस ली। अधिकारी ने बताया कि 23 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई महिला उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पहले ही पीड़ित थी।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाली महिला ने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी। इस महामारी से मरने वालों में तीन मरीज इंदौर के निवासी थे, जबकि दो अन्य लोग पड़ोस के उज्जैन शहर के रहने वाले थे। इंदौर, राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज सामने आने के बाद प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में लॉकडाउन की जगह कर्फ्यू लागू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed