फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coronavirus in Indore Madhya Pradesh Live Updated News Hindi Covid19 positive cases and death toll Continue rises

मध्यप्रदेश में कोरोना: आज 171 नए केस, संक्रमितों की संख्या 3785 हुई, अब तक 221 मौतें

Mon, 11 May 2020 09:15 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: देव कश्यप Updated Mon, 11 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Indore Madhya Pradesh Live Updated News Hindi Covid19 positive cases and death toll Continue rises
कोरोना की जांच के लिए नमूने एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 171 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3785 हो गई है। इनमें से 1747 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 221 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

   

मध्य प्रदेश पुलिस ने की 'एफआईआर आपके द्वारा' पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत
मध्य प्रदेश पुलिस ने कोरोना संकट के बीच कानून व्यवस्था को लेकर एक विशेष पहल शुरू की है। पुलिस ने 'एफआईआर आपके द्वार' पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत की है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से लोग पुलिस थानों में आकर एफआईआर दर्ज करने की बजाय अपने घरों से एफआईआर दर्ज कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत शिकायतकर्ता को एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस की आपातकालीन नंबर 100 डायल करना होगा। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विवेक जौहरी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को 31 अगस्त तक जारी रखा जाएगा। उसके बाद योजना की समीक्षा कर आगे जारी रखने पर विचार किया जाएगा।

इंदौर में मृतकों की संख्या 90 हुई, अब तक 1935 लोग संक्रमित
कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से एक और मरीज की मौत की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 90 पर पहुंच गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जाडिया ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 67 वर्षीय महिला ने आठ मई को यहां एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाली महिला मोटापे के साथ ही उच्च रक्तचाप, थायराइड, श्वसन तंत्र संबंधी रोग (सीओपीडी) व अन्य बीमारियों से पहले ही जूझ रही थी।सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 77 और मरीज मिले हैं। इसके बाद इस महामारी की जद में आए लोगों की तादाद 1,858 से बढ़कर 1,935 पर पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 898 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में सोमवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.65 प्रतिशत थी। हालांकि, गुजरे 32 दिन में मृत्यु दर में सिलसिलेवार रूप से गिरावट दर्ज की गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नौ अप्रैल की सुबह की स्थिति में जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 10.33 प्रतिशत थी।


इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed