फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India spike of 8171 new COVID19 cases and 204 deaths, Positive cases tally rises to 198706

Corona in India: भारत में मृतकों की संख्या 5598 हुई, संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 98 हजार के पार

Tue, 02 Jun 2020 11:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 Jun 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India spike of 8171 new COVID19 cases and 204 deaths, Positive cases tally rises to 198706
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए चार चरणों के लॉकडाउन बाद अब देश को पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोलना शुरू कर दिया गया है। अनलॉक-1 के तहत कई तरह की छूट दी गई है, लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण देश में पिछले 24 घंटे में 204 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ इस घातक बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,598 हो गई है। एक दिन में संक्रमण के 8,171 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,98,706 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


Coronavirus in India Live Updates: संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 98 हजार के पार, जानें दिनभर के अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी 97,581 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 95,526 संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 48.07 फीसदी मरीज स्वस्थ हुए हैं।


सोमवार सुबह से अब तक 204 लोगों की मौत हुई है जिनमें से सबसे ज्यादा 76 मौतें महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद दिल्ली में 50, गुजरात में 25, तमिलनाडु में 11 लोगों की मौत हुई है।

पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में आठ-आठ लोगों की मौत हुई। इसके अलावा तेलंगाना में छह, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चार-चार तथा बिहार और जम्मू-कश्मीर में तीन-तीन, आंध्र प्रदेश में दो और हरियाणा, कर्नाटक, केरल और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

महाराष्ट्र में अब तक 2,362 लोगों की मौत हो चुकी है और यह राज्य मृतकों की सूची में शीर्ष पर है। इसके बाद गुजरात में 1,063, दिल्ली में 523, मध्यप्रदेश में 358 और पश्चिम बंगाल में 335 लोगों की मौत हुई।


उत्तर प्रदेश में अब तक 217 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में 198, तमिलनाडु में 184, तेलंगाना में 88, आंध्र प्रदेश में 64, कर्नाटक में 52, पंजाब में 45, जम्मू-कश्मीर में 31 और बिहार में 24 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में 21, केरल में 10 और ओडिशा में सात लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस से हो चुकी है। उत्तराखंड में छह और हिमाचल प्रदेश तथा झारखंड में पांच-पांच, चंडीगढ़ और असम में चार-चार, मेघालय और छत्तीसगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, मृतकों में 70 फीसदी ऐसे लोग हैं जो पहले से ही अन्य बीमारियों के शिकार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed