{"_id":"5f3a69298ebc3e3cea20276d","slug":"coronavirus-in-india-record-57584-patients-recovered-from-covid-19-in-one-day-recovery-rate-increased-to-72-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 57584 मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट बढ़कर 72 फीसदी हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से एक दिन में रिकॉर्ड 57584 मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट बढ़कर 72 फीसदी हुआ
Mon, 17 Aug 2020 04:58 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 17 Aug 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
भारत में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है, लेकिन उसके मुकाबले हर दिन बड़ी संख्या में संक्रमित लोग इस बीमारी से उबर भी रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 57,584 मरीजों के ठीक होने के साथ ही देश में कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या सोमवार को 19 लाख से अधिक हो गई। वहीं, रिकवरी रेट भी 72 प्रतिशत से अधिक हो गया। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े से मिली।
विज्ञापन
भारत में कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 20 लाख के करीब (19,19,842) हो गई है जबकि अभी देश में 6,76,900 सक्रिय मामले है, जो कि वर्तमान में कुल संक्रमित मामलों का मात्र 25.57 प्रतिशत है।
विज्ञापन
ठीक हुए मरीजों की संख्या और सक्रिय मरीजों की संख्या में अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह वर्तमान में 12,42,942 है। ठीक होने की दर वर्तमान में 72.51 प्रतिशत है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ऐसा एक प्रभावी रोकथाम रणनीति के सफल एवं समन्वित कार्यान्वयन, गंभीर रोगियों के मानकीकृत क्लीनिकल प्रबंधन के साथ ही सक्रिय एवं व्यापक जांच के चलते हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना काल में अगर आप भी कर रहे हैं घर से काम, तो ज्यादा टैक्स देने के लिए रहिए तैयार
मंत्रालय ने कहा कि भारत ने कोविड-19 के विभिन्न तरह के मरीजों के लिए एक मानक देखभाल प्रोटोकॉल का पालन किया है। इसमें हल्के, मध्यम और गंभीर रूप से बीमार रोगी शामिल हैं जिसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा क्लीनिकल प्रबंधन के लिए एक मानक देखभाल प्रोटोकॉल तैयार किया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि प्रभावी क्लीनिकल प्रबंधन रणनीति से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। भारत हर दिन ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
मंत्रालय ने कहा कि मामलों की शुरुआती पहचान से हल्के और मध्यम लक्षण वाले मरीजों को समय पर पृथकवास में भेजना सुनिश्चित करने में मदद मिली है और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने से मामलों का समय पर और प्रभावी प्रबंधन होता है।