भारत में कोरोना: इंदौर में 22 नए संक्रमित, देश में अब तक 124 मौतें, 352 हुए ठीक
- 24 घंटे में 508 मामले सामने आए, 13 लोगों की मौत हुई है, संक्रमितों का आंकड़ा 4789 पहुंचा।
- महाराष्ट्र में आज 150 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए, राज्य में कुल 1018 लोग संक्रमित
- गुजरात के जामनगर में 14 माह के कोरोना पॉजिटिव की मौत।
- लॉकडाउन में फंसे लोगों को 2 हजार रुपये देगी मणिपुर सरकार।
- आईआरसीटीसी की तीन निजी ट्रेनों की बुकिंग 30 अप्रैल तक रद्द।
- अभीतक देश में कोविड-19 के 1,07,006 टेस्ट किए गए हैं।
- भारतीय रेलवे ने 2500 कोच में 40 हजार आइसोलेशन बेड तैयार किए हैं।
लाइव अपडेट
22 more persons have tested positive for #Coronavirus in Madhya Pradesh's Indore, taking the total number of cases in the district to 173. 15 people have died due to Coronavirus, so far in the district: Mahatma Gandhi Memorial Medical College, Indore
— ANI (@ANI) April 8, 2020
No new cases found in Noida Sector 8. Only as a precautionary measure of 'cluster containment' where previous cases have been found, people have been shifted&will be put under observation for welfare of them&their surroundings. Request you to dispel rumours: Gautam Budh Nagar DM pic.twitter.com/CqpcSIQBKv
— ANI UP (@ANINewsUP) April 7, 2020
Madhya Pradesh Government has appointed Mohammed Suleman as Additional Chief Secretary (Health) and Sudam Khade as Director of State Health Department.
— ANI (@ANI) April 7, 2020
23-day-old baby is among 40 new #coronavirus cases in Telangana, total rises to 348. #Covid_19
— Press Trust of India (@PTI_News) April 7, 2020
I welcome Gazette notifications issued from Lok Sabha & Rajya Sabha Secretariats regarding 30% reduction in constituency allowance & stationary allowance for MPs & 30% reduction in constituency allowance for Ministers: Pralhad Joshi, Parliamentary Affairs Minister (file pic) pic.twitter.com/lioHgAaqts
— ANI (@ANI) April 7, 2020
14 महीने के बच्चे की मौत
गुजरात के जामनगर में कोरोना पॉजिटिव 14 महीने के बच्चे की मौत।Gujarat: A 14-month-old #COVID19 positive child passed away in Jamnagar, today. More details awaited.
— ANI (@ANI) April 7, 2020
Those in Sector 5 Harola, Noida, who came in contact with Tablighi Jamaat members have been quarantined: Sankalp Sharma, Gautam Budh Nagar (DCP) #COVID19 pic.twitter.com/O8Ued1d4jH
— ANI UP (@ANINewsUP) April 7, 2020
तमिलनाडु में 6 गिरफ्तार
तमिलनाडु के इरोड में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थाईलैंड के छह नागरिकों के खिलाफ वीजा नियमों का उल्लंघन कर कथित रूप से धर्म प्रचार करने और अपने स्वास्थ्य के संबंध में जानकारियां छिपाने के लिये मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि निकटवर्ती पेरुन्दुरई में आईआरटी सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पृथक वार्ड में इलाज करा रहे इन छह नागरिकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय तहसीलदार ने इरोड दक्षिण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार पर्यटक वीजाधारी ये नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद इस्लाम के प्रचार में शामिल थे।50 साल से ज्यादा उम्र के सभी कैदियों की रिहाई पर आदेश देने से इंकार
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 50 साल से ज्यादा उम्र के कैदियों को पैरोल या अंतरिम जमानत पर रिहा करने के बारे में केंद्र और राज्य सरकारों को विचार करने का निर्देश देने से मंगलवार को इंकार कर दिया। अदालत ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप, श्वास संबंधी परेशानी और जीवन के लिये खतरा पैदा करने वाली दूसरी बीमारियों से ग्रस्त कैदियों के बारे में इस तरह का कोई आदेश देने से इंकार कर दिया है।प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की पीठ ने कहा कि उसे नहीं पता इस मामले में सरकार क्या सोचती है लेकिन अदालत का मानना है कि यह मामले दर मामले पर निर्भर करना चाहिए। पीठ ने कहा कि हम इसके लिए कोई आदेश नहीं देंगे। आप अपने मामले के बारे में व्यक्तिगत रूप से सरकार के समक्ष प्रतिवेदन दें। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता अमित साहनी को इसे वापस लेने और ऐसी किसी भी बीमारी से ग्रस्त कैदियों को अपनी रिहाई के बारे में व्यक्तिगत रूप से सरकार के पास प्रतिवेदन करने की सलाह देने की छूट देती है।