Coronavirus in India: देशभर में कुल संक्रमितों की संख्या 29974 हुई, अबतक 937 मौतें
{"_id":"5ea73ecb8ebc3e907713c47f","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-28th-april-day-thirty-five-of-lockdown-corona-pandemic-maharashtra-madhya-pradesh","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India: देशभर में कुल संक्रमितों की संख्या 29974 हुई, अबतक 937 मौतें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 28 Apr 2020 11:29 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:29 PM IST
खास बातें
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1594 नए मामले सामने आए हैं और 51 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29,974 हो गई है, जिसमें 22,010 सक्रिय हैं, 7027 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 937 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
भारत में कोरोना
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
11:28 PM, 28-Apr-2020
झारखंड में कोरोना के कुल 105 मामले
झारखंड में आज कोरोना का एक और मामला सामने आया है। राज्य में कुल कोरोना के मामले 105 हो गए। 19 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं: स्वास्थ्य विभाग झारखंड
11:22 PM, 28-Apr-2020
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 729 नए मामले
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 729 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल पीड़ितों की संख्या 9318 हो गई है। 106 मरीज आज ठीक हुए हैं, अब तक 1388 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज 31 लोगों की मौत हुई है। कुल 400 लोगों की मौत कोरोना की वजह से राज्य में हुई हैः महाराष्ट्र सरकार
विज्ञापन
11:17 PM, 28-Apr-2020
नगालैंड ने पेट्रोल पर छह और डीजल पर पांच रुपये लगाया सेस
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच नगालैंड ने पेट्रोल और डीजल पर कोरोना सेस लगा दिया है। नगालैंड ने पेट्रोल पर छह रुपये और डीजल पर पांच रुपये का सेस लगाया है। आज रात से यह सेस लागू हो जाएगा। राज्य सरकार ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। नगालैंड टैक्सेशन एक्ट 1967 (संशोधित) में निहित शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राज्यपाल ने यह आदेश जारी किया है।
10:55 PM, 28-Apr-2020
मेघालय में कोरोना के सिर्फ 11 सक्रिय मामले
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि 1382 सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा गया और उनमें से 1202 सैंपल का टेस्ट नेगेटिव आया है। हमारे पास मेघालय में 11 सक्रिय मामले हैं। 168 टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है।
10:35 PM, 28-Apr-2020
दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 206 नए मामले
दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 206 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3314 हो गए हैं। 1014 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं और 54 लोगों की मौत हुई है। आज 201 लोग ठीक हुएः दिल्ली सरकार
कर्नाटक के मेडिकल शिक्षा मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा है कि ठीक हो चुके लोगों की प्लाज्मा थेरेपी एक ऐसी चीज है, जिसके आगे मेडिकल वर्ल्ड देख रहा है। क्योंकि कोरोना वायरस से ठीक हो चुका एक शख्स एंटीबॉडीज डेवलप करने की संभावना रहती है।
कर्नाटक के मेडिकल शिक्षा मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा है कि ठीक हो चुके लोगों की प्लाज्मा थेरेपी एक ऐसी चीज है, जिसके आगे मेडिकल वर्ल्ड देख रहा है। क्योंकि कोरोना वायरस से ठीक हो चुका एक शख्स एंटीबॉडीज डेवलप करने की संभावना रहती है।
10:26 PM, 28-Apr-2020
31 जुलाई तक आईटी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति
कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार ने 31 जुलाई तक आईटी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी हैः उपमुख्यमंत्री कर्नाटक डॉ. सीएन अश्वत नारायण
मैन्युफैक्चरिंग और जरूरी सेवाओं को केंद्र और राज्य के द्वारा अनुमति दी गई
कर्नाटक के एमएसएमई मंत्री जगदीश शेटर ने कहा है कि जहां तक ग्रामीण इलाकों में इंडस्ट्री की बात है, केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से इसके लिए खास निर्देश हैं। मैन्युफैक्चरिंग और जरूरी सेवाओं को केंद्र और राज्य के द्वारा अनुमति दी गई है।
मैन्युफैक्चरिंग और जरूरी सेवाओं को केंद्र और राज्य के द्वारा अनुमति दी गई
कर्नाटक के एमएसएमई मंत्री जगदीश शेटर ने कहा है कि जहां तक ग्रामीण इलाकों में इंडस्ट्री की बात है, केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से इसके लिए खास निर्देश हैं। मैन्युफैक्चरिंग और जरूरी सेवाओं को केंद्र और राज्य के द्वारा अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:21 PM, 28-Apr-2020
अहमदाबादः 90 वर्षीय व्यक्ति और एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना को दी मात
अहमदाबादः भावनगर के 90 वर्षीय व्यक्ति और गुजरात के कच्छ की एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना से जंग जीत ली है। 10 टेस्ट के बाद बुजुर्ग महिला की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। महिला 36 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।
09:57 PM, 28-Apr-2020
मुंबई में आज 393 पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या 5982
मुंबई में आज 393 पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5982 हो गई है।पुणे में पिछले 24 घंटे में 143 मामले, तीन की मौत
पुणे में पिछले 24 घंटे में 143 मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल मामले 1491 हो गए है और 83 लोगों की मौत हो चुकी है।
09:53 PM, 28-Apr-2020
राजस्थान में आज कोरोना के 102 नए मामले सामने आए
राजस्थान में आज कोरोना के 102 नए मामले सामने आए। इनमें से जयपुर से 26, जोधपुर से 25, कोटा से 24, अजमेर से 11, टोंक से 8, धौलपुर से 4 और बांसवाड़ा, नागौर, सीकर और उदयपुर से एक-एक मामले दर्ज किए गए हैं। आज दो लोगों की मौत हो गई। यहां कुल पॉजिटिव मामले 2364 है, जिनमें 52 मौतें और 770 ठीक/डिस्चार्ज शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले सख्त कार्रवाई की जाएगी
हम आज हावड़ा के टिकियापारा में हुई घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। अपराधियों की पहचान की जाएगी और उन्हें कानून के समक्ष पेश किया जाएगा। कहीं भी कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: पश्चिम बंगाल पुलिस
पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले सख्त कार्रवाई की जाएगी
हम आज हावड़ा के टिकियापारा में हुई घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। अपराधियों की पहचान की जाएगी और उन्हें कानून के समक्ष पेश किया जाएगा। कहीं भी कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: पश्चिम बंगाल पुलिस
09:48 PM, 28-Apr-2020
हमने प्लाज्मा थेरेपी इस्तेमाल नहीं की है- हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्लाज्मा थेरेपी को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान पर कहा कि हमने प्लाज्मा थेरेपी इस्तेमाल नहीं की है, लेकिन हमराी रिकवरी रेट 70 फीसदी है, जो कि अच्छा है। हमने केवल पारंपरिक दवाओं का इस्तेमाल किया है।
पंजाब में 12 और पॉजिटिव मामले
पंजाब में 12 और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यहां कुल मामले 342 हो गए।
पंजाब में 12 और पॉजिटिव मामले
पंजाब में 12 और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यहां कुल मामले 342 हो गए।