फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India: देशभर में कुल संक्रमितों की संख्या 28380 हुई, अब तक 886 मौतें

Tue, 28 Apr 2020 01:23 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 28 Apr 2020 01:23 AM IST
खास बातें

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1463 नए मामले सामने आए हैं और 60 लोगों की मौत हो गई है, जो सर्वाधिक है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 28,380 हो गई है, जिसमें 21,132 सक्रिय हैं, 6362 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 886 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 27th April Day thirty four of Lockdown Corona Pandemic Maharashtra, Madhya Pradesh
भारत में कोरोना वायरस लॉकडाउन का 34वां दिन - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:52 PM, 27-Apr-2020

मुंबई में पुलिस कर्मियों के वाहनों पर हमला करने के आरोप में दो गिरफ्तार

कल रात मुंबई में पुलिस कर्मियों के वाहनों पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को आज गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि शिवाजी नगर इलाके में पुलिस कर्मियों के वाहनों पर पथराव किया गया था जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था।


आईआईटी भुवनेश्वर ने UVC रोशनी का उपयोग करके एक सैनिटाइजर का किया डिजाइन
आईआईटी भुवनेश्वर ने UVC रोशनी का उपयोग करके एक सुरक्षित और बहु-स्तरीय सैनिटाइजर डिजाइन किया है। कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर आर.वी. राजा कुमार के अनुसार कोई भी संक्रमित वस्तु यदि कक्ष रखा हुआ है और अगर उसपर एक बार अल्ट्रा वायलेट प्रकाश पड़ जाए तो वह वस्तु 15 मिनट के भीतर कीटाणुरहित हो जाएगा।
11:34 PM, 27-Apr-2020

लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर के वार्ड में मिला एक कोरोना पॉजिटिव

रांची के रिम्स अस्पताल में लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद के वार्ड में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि, लालू अलग वार्ड में भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित व्यक्ति का इलाज कर रहे सभी डॉक्टर और कर्मचारी अपने नमूने दे रहे हैं। डॉ उमेश प्रसाद और उनकी यूनिट को क्वारंटीन किया जाएगा।

 
विज्ञापन
11:11 PM, 27-Apr-2020
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने घोषणा की है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर समाचार संग्रह कर रहे पत्रकारों का सरकार 50 लाख रुपये का बीमा करवाएगी।

24,000 रैपिड टेस्ट राज्य को मिले थे उन्हें वापस किया जाएगा
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर का कहना है कि जो 24,000 रैपिड टेस्ट राज्य को मिले थे उन्हें वापस किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के एक स्टाफ का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया
सुप्रीम कोर्ट के एक स्टाफ का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। 16 अप्रैल को ड्यूटी से वापस आने के बाद अगले दो दिनों तक उन्हें बुखार रहा और सोमवार कोउनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।  
11:05 PM, 27-Apr-2020

कोरोना फैलाने वाले तब्लीगी खुद को कोरोना योद्धा बता रहे है: नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के कोरोना संक्रमितों को प्लाज्मा देने की पेशकश करने की जानकारी सामने आने के बाद इस संगठन पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना फैलाने वाले खुद को कोरोना योद्धा बता रहे हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि यह हर भारतीय मुसलमान को तबलीगी साबित करने की 'तबलीगी साजिश' है।
10:35 PM, 27-Apr-2020

कोरोना का खात्मा नहीं हो सकता है, हमें इसके साथ जीना होगा: जगन मोहन रेड्डी

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस का खात्मा नहीं किया जा सकता है और संक्रमण को रोकने के लिए पर्याप्त एहतियात बरतकर 'हमें इसके साथ रहना होगा।' टेलीविजन के माध्यम से राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक वर्ष या इसके बाद ही वायरस का टीका विकसित किया जा सकता है और तब तक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए 'सामूहिक प्रतिरोधक' का विकास करना ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें क्योंकि प्रसार को रोकने का एकमात्र यही तरीका है। वायरस के कारण राज्य में अभी तक 1177 लोग संक्रमित हुए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है।

 
09:43 PM, 27-Apr-2020

राजस्थान में आज कुल 77 नए केस, कुल मामले दो हजार के पार

राजस्थान में आज कुल 77 कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें  जयपुर से 25, जोधपुर से 11, झालावाड़ से 10, टोंक से 8, कोटा और चित्तौड़गढ़ से क्रमशः सात-सात, नागौर से तीन, भीलवाड़ा में दो और अजमेर, जैसलमेर, पाली व उदयपुर से एक-एक। इसी के साथ ही राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 2262 हो गए हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

पंजाब में आज आठ नए मामले
पंजाब में आज आठ नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 330 हो गई है: स्वास्थ्य विभाग, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन
09:11 PM, 27-Apr-2020

तेलंगाना में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1003 हो गई

तेलंगाना में आज दो लोगों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1003 हो गई हैः सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक, तेलंगाना सरकार

तीन मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए- गोवा के मुख्यमंत्री
हमने कहा है कि तीन मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए। राज्यों के बीच सार्वजनिक परिवहन की कोई भी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
09:08 AM, 27-Apr-2020

मुंबई में आज 395 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए

मुंबई में आज 395 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यहां कुल पॉजिटिव मामले अब 5589 हो गए हैं। आज 15 लोगों की मौत की सूचना मिली है। मुंबई में कुल 219 मौतें हुई हैं। आज 118 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। आज तक डिस्चार्ज होने वाले लोगों की कुल संख्या 1015: नगर निगम ग्रेटर मुंबई

महाराष्ट्र में आज 522 नए पॉजिटिव केस, 27 की मौत
महाराष्ट्र में आज 522 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए और 27 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 8590 हो गई है और अब तक 369 मौते हो चुकी है। 94 मरीजों को आज पूरी तरह ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। अब तक राज्य में 1282 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने एम्स सहित इन इंस्टीट्यूट के निदेशकों के साथ बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुड्डुचेरी और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट, चंडीगढ़ के निदेशकों के साथ बैठक की। 
08:08 PM, 27-Apr-2020

केरल में आज 13 नए मामले, कुल कंफर्म केस 481

केरल में आज 13 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल कंफर्म केस 481 हो गए हैं और 123 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

गुजरातः पिछले 24 घंटों में गुजरात में 247 नए केस
पिछले 24 घंटों में गुजरात में 247 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 3548 हो गई है, जिनमें 394 ठीक/ छुट्टी और 162 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य विभाग, गुजरात
07:48 PM, 27-Apr-2020

बिहार में लगातार बढ़ रहा कोरोना महामारी का प्रकोप, 345 हुई संक्रमितों की संख्या

बिहार में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। 19 और मामले रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 345 हो गई हैः संजय कुमार, प्रधान सचिव 

रांची में सात और नए मामले,  संक्रमितों की संख्या 103 हुई
रांची में आज कोरोना के पंच और मामले सामने आए हैं। आज झारखंड में 20 मामले सामने आए हैं, जो अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। झारखंड में कुल पॉजिटिव मामले 103 हो गई हैं: स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी

रांचीः सहायक उप-निरीक्षक को क्वारंटीन में भेजा जाएगा
रांचीः एक सहायक उप-निरीक्षक, जिसे आज पॉजिटिव पाया गया था, वे हिंदपीरी पुलिस स्टेशन में तैनात थे। वे सक्रिय रूप से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे थे। उसके संपर्कों की पहचान की जा रही है। पुलिस कर्मी जो उसके संपर्क में आए हैं, उन्हें क्वारंटीन में भेजा जाएगा: रांची पुलिस

पुणे नगर निगम क्षेत्र को 3 मई तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया
पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र शिस्वे ने उस आदेश की अवधि का विस्तार किया है, जिसमें पुणे नगर निगम क्षेत्र को 3 मई तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed