फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India Live Updates: देशभर में संक्रमितों की संख्या 11,933 हुई, अब तक 392 की मौत

Thu, 16 Apr 2020 01:37 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 16 Apr 2020 01:37 AM IST
खास बातें

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1076 नए मामले सामने आए और 38 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 11,933 हो गई है। जिसमें 10,197 सक्रिय हैं, 1344 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 392 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 15th April Day Twenty Two Of Lockdown Corona pandemic Maharashtra, Madhya Pradesh
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:38 AM, 16-Apr-2020

महामारी से लड़ने के हमारे राष्ट्रीय लक्ष्य को धार्मिक रंग देना बंद करें: अनुराग श्रीवास्तव, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा है कि महामारी से लड़ने के हमारे राष्ट्रीय लक्ष्य को धार्मिक रंग देना बंद करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि गुजरात सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धर्म के आधार पर अस्पतालों में नागरिकों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

ओडिशा सरकार ने आज 1197 नमूनों का परीक्षण किया जो कि अब तक का उच्चतम

ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि COVID-19 के लिए 1197 नमूनों का परीक्षण किया गया है जो कि अब तक का उच्चतम है। इस परीक्षण में कोई नया मामला नहीं मिला। सुंदरगढ़ में एक पॉजिटिव मामला सामने आया था लेकिन अब  उस व्यक्ति की हालत में भी सुधार हो रहा है और जिसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। हमने 19 लोगों को अब तक ठीक कर दिया है।  

 

12:25 AM, 16-Apr-2020

केरल सरकार ने तीन आधारों पर वैध दस्तावेजों के साथ लॉकडाउन के दौरान अंतरराज्यीय यात्रा की दी अनुमति

  • पहला गर्भवती महिलाओं के लिए 
  • दूसरा  केरल में उपचार प्राप्त करने के लिए 
  • तीसरा एक रिश्तेदार की मौत या एक आसन्न मौत
  • मदुरै में लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में कुल 3000 मामले दर्ज 
मदुरै के जिला कलेक्टर टीजी विनय ने बताया कि शहर में लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में तमिलनाडु पुलिस द्वारा अब तक कुल 3000 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें 12 अप्रैल को मदुरै के एक गांव में एक सांड के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले कुछ लोगों के खिलाफ भी  मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
12:15 AM, 16-Apr-2020

जम्मू और कश्मीर में 2 जी सेवाओं को सिर्फ पोस्टपेड और सत्यापित प्रीपेड सिम पर 27 अप्रैल तक बढ़ाया गया

जम्मू और कश्मीर सरकार द्वारा जानकारी दी गई है कि राज्य  में 2 जी सेवाओं को सिर्फ पोस्टपेड और सत्यापित प्रीपेड सिम पर 27 अप्रैल तक बढ़ाया गया है।

 
12:09 AM, 16-Apr-2020

बिहार के बक्सर जिले में वीजा नियमों का उल्लंघन करने के लिए तब्लीगी जमात से जुड़े ग्यारह विदेशियों के खिलाफ मामला दर्ज

बिहार के बक्सर जिले में वीजा नियमों का उल्लंघन करने के लिए तब्लीगी जमात से जुड़े ग्यारह विदेशियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्हें जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने दी।
12:02 AM, 16-Apr-2020

दिल्ली में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव

दिल्ली में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर की कोरोना वायरस(covid-19) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
11:32 PM, 15-Apr-2020

पंजाब के पटियाला में आज 3 और कोरोना पॉजिटिव मरीज

पंजाब के विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू ने बताया कि पटियाला में आज 3 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह लोग सफाबादी गेट इलाके के कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए थे। अब इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:33 PM, 15-Apr-2020

बिहार में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 72 हुई

बिहार में आज दो और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 72 हो गई हैः संजय कुमार प्रधान स्वास्थ्य सचिव, बिहार
 
तमिलनाडु पुलिस ने मदुरै के एक गांव में एक बैल के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले 3,000 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, यह मामला 12 अप्रैल का हैः  जिलाधिकारी टीजी विनय
 
पुलिसकर्मियों को पर्याप्त राहत मिले इसलिए हमने अपने 30 फीसदी कर्मचारियों को स्टैंडबाई पर रखा है। बंगलूरू मेंअपराध दर कम हो चुकी है, लेकिन उन्हें अपने घर जाने नहीं दिया गया हैः बंगलूरू पुलिस कमिश्नर भास्कर राव
 
दिल्ली पुलिस के दो कॉन्स्टेबल्स में कोरोना की पुष्टि हुई है।
 


10:01 PM, 15-Apr-2020

राजस्थान में कोरोना मामलों की संख्या 1076 हुई

राजस्थान में कोरोना मामलों की संख्या 1076 तक पहुंच गई है, जिनमें से 71 और लोगों का टेस्ट आज पॉजिटिव आया है। ताजा मामलों में, जयपुर में 30, कोटा में 27, जोधपुर में 10 केस हैं: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग 
 

मध्य प्रदेश में रहने वाले सात हजार प्रवासी मजदूरों के बैंक खातों में 1000-1000 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं: जनसंपर्क विभाग
 

छत्तीसगढ़ः रायपुर एम्स से चार और कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। राज्य में 17 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 16 है: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव
 

 
09:57 PM, 15-Apr-2020
दिल्लीः कई प्रवासी मजदूरों ने लॉकडाउन में फंसे होने की वजह से कमाने के लिए जनकपुरी क्षेत्र में सब्जी, फल आदि बेचना शुरू कर दिया है। ऐसे ही एक प्रवासी का निशांत का कहना है कि वह पहले बसों में रोस्टेड चने बेचते थे, लेकिन अब लॉकडाउन शुरू होने की वजह से रिहायशी इलाके में फल बेचना शुरू कर दिया है।
 
09:53 PM, 15-Apr-2020
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 17 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1578 हो गई है (1080 पॉजिटिव मामले खास ऑपरेशन के तहत)। वहीं, अब तक 32 लोगों की मौत हो गई है: दिल्ली सरकार
 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed