फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में कोरोना: देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 4281 हुई, अब तक 111 लोगों की मौत

Tue, 07 Apr 2020 07:03 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 07 Apr 2020 07:03 AM IST
खास बातें

कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 704 नए मामले आए हैं, जो कि अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक दिन में 28 लोगों की मौत हुई है। देश में कुल पॉजिटिव मामले 4281 हो गए हैं, जिनमें 3851 मामले सक्रिय हैं, 318 लोग ठीक हुए हैं और अब तक 111 लोगों की मौत हो चुकी है।  पढ़िए भारत में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus in India Live Updates News in Hindi Covid19 6th April thirteenth day of lock down Corona pandemic
कोरोना वायरस - फोटो : pti

लाइव अपडेट

07:03 AM, 07-Apr-2020
असम में लॉकडाउन को तोड़ने के मामले 1182 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 504 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
 
01:13 AM, 07-Apr-2020
केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से 12 सक्रिय फार्मा सामग्री (एपीआई) और 12 एपीआई के निर्यात से प्रतिबंध हटा दिए हैं: विदेश व्यापार महानिदेशालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
 


कर्नाटक में बेकरी और बिस्कुट, मसालों, कन्फेक्शनरी और मिठाई के निर्माण में लगी वे खाद्य इकाइयां जिनमें न्यूनतम कर्मचारियों के साथ आपूर्ति और परिचालन खुदरा की व्यवस्था मौजूद हैं, उन्हें अनुमति है। किसी भी व्यक्ति को परिसर में भोजन / भोजन की अनुमति नहीं होगी और केवल पार्सल / टेकवे की अनुमति होगी: राज्य सरकार
 
विज्ञापन
12:54 AM, 07-Apr-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
 
12:14 AM, 07-Apr-2020
तेलंगाना में 30 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं 12 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। सरकार के मुताबिक राज्य में अभी 308 संक्रमित हैं और 11 की मौत हुई है।
 
11:03 PM, 06-Apr-2020
केरल के मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा है कि वहां के अस्पतालों में काम करने वाली केरल की नर्सों ने शिकायतें की हैं। उनके अलग रहने और पीपीई (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) का इंतजाम सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
 
10:50 PM, 06-Apr-2020
आज राज्य में कोरोना वायरस के 4 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की कुल संख्या अब 18 हो गई है: आरडी धीमान, विशेष सचिव, स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:38 PM, 06-Apr-2020

त्रिपुरा में कोरोना का पहला मामला आया सामने

त्रिपुरा में पहले कोरोना से संक्रमित मरीज का पता चला है। मरीज उदयपुर का रहने वाला हैः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब
 
10:25 PM, 06-Apr-2020
ओडिशाः केंद्रपाड़ा के एक 32 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह व्यक्ति 24 मार्च को दुबई से लौटा था। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 40 हो गई है: ओडिशा स्वास्थ्य विभाग
 
10:22 PM, 06-Apr-2020
आज रात नौ बजे तक 1,01,068 सैंपलों का टेस्ट किया गया हैः आईसीएमआर
 
10:12 PM, 06-Apr-2020
दिल्ली कैंसर इंस्टीट्यूट के एक और डॉक्टर व 16 नर्सिंक स्टाफ को कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले भी एक डॉक्टर संक्रमित पाए गए थे।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed