फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Hyderabad News: Covid 19 Kin of over 50 recovered Coronavirus patients in Hyderabad refuse to take them back home

हैदराबाद: कोरोना से ठीक हुए 50 मरीज, परिजनों का घर ले जाने से इनकार

Thu, 25 Jun 2020 09:04 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 25 Jun 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Hyderabad News: Covid 19  Kin of over 50 recovered Coronavirus patients in Hyderabad refuse to take them back home
कोरोना से ठीक हुए 50 मरीज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pti

हैदराबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे मानवता शर्मसार हो गई है। दरअसल, शहर के गांधी अस्पताल में भर्ती कोविड-19 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई और उन्हें घर जाने को कहा गया। लेकिन अब मरीजों के परिजनों ने उन्हें घर पर रखने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन


गांधी अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ प्रभाकर राव ने कहा कि 50 से ऊपर महिला और पुरुष मरीज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे और उनका पिछले 10-15 दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि इलाज के बाद वे सभी ठीक हो गए और उनमें कोई लक्षण नहीं थे। हमने उन्हें छुट्टी दे दी और उन्हें होम क्वारंटीन के लिए फिट घोषित कर दिया। लेकिन अब उनके परिजनों ने उन्हें घर पर रखने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ..तो अमेरिका में अक्तूबर तक पौने दो लाख हो जाएगी कोरोना से मरने वालों की संख्या 

डॉ प्रभाकर ने बताया कि 50 के करीब मरीजों ने कई घंटे तक अपने परिजनों का इंतजार किया। जब उन्हें लेने के लिए कोई नहीं आया तो, हमने उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कर लिया और ठहरने के लिए बेड्स की व्यवस्था की। इन मरीजों में दो उम्र के लोग शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि इन लोगों में से कुछ लोगों को गांधी अस्पताल में उच्च आयु वर्ग वाले सेक्शन में रखा गया है और 50 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को 'नेचर क्योर' अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। 


राव ने बताया कि उनके परिवार वालों का कहना है कि इन लोगों की एक बार फिर कोरोना जांच की जाए, जिससे की इनके निगेटिव होने की फिर से पुष्टि हो सके। लेकिन इस विकट घड़ी में दोबारा जांच करना संभव नहीं है। 

यह भी पढ़ें: आईसीएमआर का बड़ा फैसला, कहा- देश में लक्षण वाले हर मरीज की होगी कोरोना जांच 

डॉ प्रभाकर ने ऐसे ही एक मामले का उदाहरण देते हुए बताया कि 15 दिन से गांधी अस्पताल में भर्ती की गई 93 वर्षीय संक्रमित महिला अब ठीक हो चुकी है और अस्पताल प्रशासन से उसे छुट्टी दे दी है। लेकिन उसके परिजन उसे लेने के लिए अस्पताल नहीं आ रहे हैं, इसलिए हमने महिला को यहीं रखा हुआ है।

बता दें कि, तेलंगाना के नोडल सेंटर ने गांधी अस्पताल को कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए नामित किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed