{"_id":"5ef401d78ebc3e42d05de921","slug":"every-patient-with-symptoms-in-the-country-will-be-corona-tested-icmr","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएमआर का बड़ा फैसला, कहा- देश में लक्षण वाले हर मरीज की होगी कोरोना जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईसीएमआर का बड़ा फैसला, कहा- देश में लक्षण वाले हर मरीज की होगी कोरोना जांच
Thu, 25 Jun 2020 07:15 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 25 Jun 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Neeraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के लक्षण वाले हर व्यक्ति की जांच की जाएगी। आईसीएमआर की तरफ से जारी संशोधित एडवाइजरी में कहा गया, 'संक्रमण रोकने और जान बचाने का एकमात्र तरीका है, जांच करें, संक्रमण का कारण ढूंढे और इलाज करें। लिहाजा देश के हर हिस्से में लक्षण वालों की व्यापक स्तर पर जांच हो। साथ ही, संक्रमण के कारणों का पता लगा उसे रोकने की प्रक्रिया भी मजबूत हो।'
विज्ञापन
आईसीएमआर ने उन सभी लोगों को सात दिन के अंदर जांच कराने की सलाह दी है, जो विदेश से लौटे हों या प्रवासी हों। इसके अलावा इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण वालों, अस्पताल में भर्ती मरीजों, कन्टेंमेंट जोन में रहने वालों को जांच कराने की सलाह दी है। इसके अलाव स्वास्थ्य सेवा और अन्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को भी जांच कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
आईसीएमआर ने अधिकारियों को कहा है कि वे सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को एंडीबॉडी आधारित जांच क्षमता से लैस करें। इससे पहले, आईसीएमआर की एडवाइजरी में कन्टेंमेंट जोन के अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों, इन्फ्लूएंजा के लक्षण वाले लोगों को जांच कराने की बात कही गई थी।
विज्ञापन