फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India: Eight states have more than 10000 cases, including Delhi Maharashtra Tamil nadu but better rate of recovery

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस, सबसे ज्यादा प्रभावित आठ राज्यों का ऐसा है हाल

Fri, 19 Jun 2020 12:36 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 19 Jun 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India: Eight states have more than 10000 cases, including Delhi Maharashtra Tamil nadu but better rate of recovery
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

वैश्विक महामारी कोरोना तेजी से भारत में फैल रही है। संक्रमितों की संख्या 3.8 लाख को पार गई है और पिछले कुछ दिनों से हर रोज 10,000 के ऊपर कोविड-19 मामले रिकॉर्ड किए जा रहे हैं।   

विज्ञापन


वायरस के प्रसार से निपटने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए केंद्र सरकार ने समीक्षा बैठकें की हैं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिनों में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की, वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की स्थिति पर बैठकें कीं, जहां कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। 
विज्ञापन



पढ़िए उन राज्यों की सूची जहां कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए हैं:- 

महाराष्ट्र: देश में कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के दौरान राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या में तेजी देखी गई है। महाराष्ट्र में बढ़ रहे मामलों को देखकर लग रहा है जैसे यह चीन का वुहान शहर बन गया है, जो दुनिया में वायरस का पहला केंद्र बनकर उभरा था। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के अनुसार, महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,16,752 मामले हैं। राज्य में अब तक 5,651 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 51,935 है जबकि 59,166 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना संकट से निपटने के लिए फ्रांस और भारत के बीच 200 लाख यूरो का करार

तमिलनाडु: इस दक्षिणी राज्य में अब तक 50 हजार से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं, जो महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक है। राज्य में 21,993 केस सक्रिय हैं, जबकि 27,624 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। तमिलनाडु में इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 576 है। 

दिल्ली: राजधानी में कोविड-19 मरीजों की संख्या बहुत तेज गति से बढ़ रही है, लेकिन पिछले एक पखवाड़े में इसमें भारी वृद्धि हुई है। राज्य सरकार के डाटा के अनुसार, दिल्ली में कोरोना वायरस के 47,102 मामले हैं। इस बीमारी से अब तक 1904 लोगों की मौत हुई है। वहीं, राज्य में 27,741 मामले सक्रिय है और 17,457 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। 

गुजरात: पश्चिम भारतीय राज्य गुजरात भी उन राज्यों की सूची में शामिल है, जहां कोविड-19 के मामलों में तेजी देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कोरोना वायरस के 25,093 मामले सामने आए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 6103 है। वहीं, 17,430 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। दूसरी तरफ, इस खतरनाक वायरस से राज्य में 1560 लोगों की मौत हुई है।     

यह भी पढ़ें: कोरोना से बचाने वाला फेस मास्क क्यों बन गया है दिव्यांगों के लिए बड़ी मुसीबत? 

उत्तर प्रदेश: भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 15,000 के करीब पहुंच रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के 14,598 मामले सामने आए हैं। जबकि राज्य में 5,259 सक्रिय मामले हैं और 8,904 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 435 लोगों की मौत हुई है। 


राजस्थान: देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में, कोविड-19 के 13,542 मामले सामने आए हैं। इस पश्चिमी राज्य में 2,762 सक्रिय मामले हैं, जबकि 10,467 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य में कोविड-19 से 313 लोगों की मौत हुई है। 

पश्चिम बंगाल: राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या 12,300 है। वहीं, पश्चिम बंगाल में 5,261 सक्रिय मामले हैं और 6,533 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 435 हैं।

यह भी पढ़ें: क्या देश में हो गया है कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन? बढ़ रही पॉजिटिव दर ने दिए इसके संकेत 

मध्यप्रदेश: राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या 11,244 है। इनमें से 2,374 मामले सक्रिय हैं, जबकि 8,388 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य में कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों की संख्या 482 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed