{"_id":"5eec1a278ebc3e431f7ff64d","slug":"coronavirus-news-in-hindi-france-commits-200-million-euros-for-indias-covid-19-response","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट से निपटने के लिए फ्रांस और भारत के बीच 200 लाख यूरो का करार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संकट से निपटने के लिए फ्रांस और भारत के बीच 200 लाख यूरो का करार
Fri, 19 Jun 2020 07:21 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 19 Jun 2020 07:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
फ्रांस और भारत की सरकार ने भारत में कोरोना संकट से निपटने और कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए 200 लाख यूरो का करार किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों ही देशों ने इससे जुड़े समझौता पत्र पर गुरुवार को हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
फ्रांसीसी दूतावास के एक बयान के अनुसार क्रेडिट फाइनेंसिंग समझौते पर आर्थिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव सीएस मोहपात्रा और भारत में निदेशक-एएफडी (फ्रांसीसी विकास एजेंसी) ब्रूनो बोसले ने वीडियो माध्यम से मौजूद फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनिन की आभासी उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि फ्रांस इस ऋण के माध्यम से भारत के साथ कोविड-19 संकट के मद्देनजर देश और केंद्र सरकार की क्षमताओं को बढ़ाने और देश के सबसे कमजोर लोगों की सहायता का काम करेगा। इसके लिए विश्व बैंक द्वारा भारतीय अधिकारियों के सहयोग से कार्ययोजना बनाई गई है, जिसका लक्ष्य भारत सरकार के मौजूदा सामाजिक सुरक्षा उपायों को और अनुकूलन बनाना है।
विज्ञापन