फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Coronavirus Covid 19 Cases News: coronavirus in india, corona positive cases cross 10 lakh in india, death toll cross 25,000

Coronavirus in India: भारत में कोरोना के मामले 10 लाख के पार फिर भी देश जीत के करीब

Fri, 17 Jul 2020 12:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 17 Jul 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
India Coronavirus Covid 19 Cases News: coronavirus in india, corona positive cases cross 10 lakh in india, death toll cross 25,000
corona in india - फोटो : PTI

भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 34,956 मामले आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख को पार कर गई। महज तीन दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या नौ लाख के पार हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 10,03,832 हो गए जबकि एक दिन में 687 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 25,602 हो गया है।

विज्ञापन


देश के कई राज्यों ने इस बढ़ते मामले को देखते हुए कोरोना पर काबू पाने के लिए फिर से अपने शहरों को लॉकडाउन करना शुरू कर दिया है।  हालांकि एक राहत की बात जरूर है कि हमारे देश में लोग तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर  लगभग 63 फीसदी है जबकि मृत्यु दर महज 2.55 फीसदी है।
विज्ञापन


इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि सक्रिय मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या 3 लाख से अधिक हो चुकी है। इससे यह साफ है कि देश में अब तक कोरोना के जितने मरीज आए हैं, उनमें से आधे से अधिक पूरी तरह से बीमारी से निजात पा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कई देशों की तुलना में स्वस्थ होने की दर भारत में बहुत अधिक
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केंद्र, राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश मिलकर कोरोना जांच की गति को रफ्तार देने में जुटे हैं, ताकि संक्रमितों की त्वरित पहचान करके उनका उपचार शुरु किया जा सके। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या भी भारत में विश्व की तुलना में काफी कम है और वैश्विक औसत 73 मौतें प्रति 10 लाख की तुलना में भारत का आंकड़ा मात्र 17.2 व्यक्ति है। ब्रिटेन में यह आंकड़ा 660, स्पेन में 607, अमेरिका में 406, ब्राजील में 336 और मैक्सिको में 269 व्यक्ति प्रति 10 लाख है।

 वहीं विश्व में प्रति 10 लाख की आबादी में कोरोना संक्रमितों का औसत 1638 व्यक्ति हैं जबकि भारत में यह 637 है और आंकड़ों के लिहाज से रूस और अमेरिका में भारत की तुलना में क्रमशः सात तथा 14 गुणा अधिक मामले सामने आ रहे हैं। रूस में 5028 प्रति 10 लाख और अमेरिका में 9746 मामले प्रति 10 लाख मामले सामने आ रहे हैं। ब्राजील और स्पेन में यह संख्या 8656 और 5421 प्रति 10 लाख है। 

डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा जीत के समीप भारत
वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि देश में अब कोरोना वायरस रिकवरी रेट 63.25 फीसदी हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के ज्यादातर मामले मामूली लक्षण वाले हैं। मात्र 0.32 फीसदी मरीज वेंटिलेटर पर हैं और 3 फीसदी से भी कम मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है।

डॉ. हर्षवर्धन के दिए आंकड़े से देशवासियों को काफी हौसला मिल रहा है और लोगों के अंदर इस महामारी को लेकर डर कम हो रहा है एवं लोग जागरूक हो रहे हैं।

जानें जनवरी से अब तक की स्थिति

देश में कोरोना का पहला मामला 30 जनवरी को आया। चीन के वुहान विश्वविद्यालय से केरल आए एक छात्र में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए और फिर उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। 

पहले पांच लाख केस आने में 148 दिन लगे
देश में  कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच लाख पहुंचने में लगभग पांच महीने लग गए थे। लेकिन उसके बाद ये आंकड़े तेजी से बढ़ने लगे। 

अगले 5 लाख केस आने में केवल 20 दिन ही लगे
वहीं देश में अगले 5 लाख केस आने में केवल 20 दिन ही लगे। इसके पीछे की वजह लॉकडाउन में छूट को भी कह सकते हैं और साथ -साथ टेस्टिंग तेजी से बढ़ने से अधिक संख्या में  संक्रमित सामने आने लगे।

कुल 5 महीने और 16 दिन में  10 लाख के पार  
सिर्फ 5 महीने और 16 दिन में भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख तक पहुंच गई। अब सरकार इसके नियंत्रण पर और तेजी से काम कर रही है। वैक्सिन से लेकर दवाइयों पर शोध शुरू हो गया है।
  •  जनता कर्फ्यू से लेकर अनलॉक-2 तक का सफर
22 मार्च को एक दिन का जनता कर्फ्यू
कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सबसे पहले 22 मार्च को एक दिन का जनता कर्फ्यू लगाया गया। 

25 मार्च से देश में संपूर्ण लॉकडाउन
उसके बाद 25 मार्च से देश में पूरी तरह से लॉकडाउन लग गया। देश में दो महीने में चार बार लॉकडाउन लगाया गया। 
पहला लॉकडाउन तो 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लगा। ये सबसे सख्त लॉकडाउन था।

15 अप्रैल से 3 मई तक दूसरा लॉकडाउन
15 अप्रैल से 3 मई तक दूसरा लॉकडाउन लगा। हालांकि, 20 अप्रैल के बाद सरकार ने लॉकडाउन में ढील देनी भी शुरू कर दी थी। तीसरा लॉकडाउन 4 मई से 17 मई तक और चौथा लॉकडाउन 18 मई से 31 मई तक लगा।

1 जून से अनलॉक-1 की शुरुआत
1 जून से देश की तालाबंदी को खोला जाने लगा। अनलॉक-1 लागू हो गया। 

1 जुलाई से अनलॉक-2 की शुरुआत
1 जुलाई से देश में अनलॉक-2 की शुरुआत हो गई जो कि 31 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed