{"_id":"5f0bab7b8ebc3e635a082d09","slug":"coronavirus-in-india-all-updates-corona-positive-recovery-rate-and-death-toll-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में रिकवरी दर सबसे ज्यादा 63%, तीन दिन से लगातार मिल रहे 25 हजार से अधिक मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में रिकवरी दर सबसे ज्यादा 63%, तीन दिन से लगातार मिल रहे 25 हजार से अधिक मरीज
Mon, 13 Jul 2020 06:02 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 13 Jul 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
corona in india
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दूसरे दिन देश में 500 से ज्यादा मृतकों की संख्या दर्ज की गई है। इतना ही नहीं संक्रमितों के मिलने की दर में भी इजाफा हुआ है। जबकि, रोजाना सैंपल जांच में वृद्धि नहीं है। तीन दिन से रोजाना 2.80 लाख सैंपल की जांच देश में हो रही है। इनमें से 9.59 फीसदी तक सैंपल संक्रमित मिल रहे थे, पर शनिवार को 10.22 फीसदी पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है। पहली बार यह दर 63 फीसदी के नजदीक पहुंची है। मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में 62.92 फीसदी संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। पूरी दुनिया में यह रिकवरी दर भारत की सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
मंत्रालय के अनुसार, रविवार सुबह तक बीते एक दिन में 28,637 मरीज आए हैं। इसके अलावा 551 की मौत दर्ज की गई है। इस दौरान, 19,235 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। कुल 8,49,553 केस में 2,92,258 सक्रिय मामले हैं। अब तक 5,34,621 लोग ठीक भी हो चुके हैं। जबकि 22,674 जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
1.15 करोड़ से ज्यादा सैंपल की जांच
आईसीएमआर के अनुसार देश में 1.15 करोड़ से ज्यादा जांचें हो चुकी है। प्रयोगशालाओं की संख्या भी 1200 के करीब पहुंच चुकी है। रविवार तक देश की 1194 प्रयोगशाला में सैंपल की जांच हुई है।
12 फीसदी मरीज भारत में
बीते नौ दिनों से भारत में हर रोज 22 हजार से ज्यादा मामले मिल रहे हैं। ऐसे में दुनिया में रोजाना मिल रहे कुल संक्रमितों में 12 फीसदी भारत में हैं। वर्ल्डोमीटर के अनुसार शनिवार को विश्व के कुल 2,14,741 मामलों में भारत में 27,114 (12.60 फीसदी) थे।
ओडिशा में 13 हजार के पार पहुंचे मामले...
ओडिशा में कुल मामले बढ़कर 13,121 हो गए हैं। तीन मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 64 हो गई है।
बंगाल : एक दिन में रिकॉर्ड 1,560 नए मरीज मिले
पश्चिम बंगाल में चार दिन से तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच रविवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 1,560 नए मामले आए। इससे संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई। 26 लोगों की मौत के साथ मृतकाें का आंकड़ा 932 हो गया। रविवार के मामलों में 854 अकेले कोलकाता के हैं। 26 मृतकों में से 13 कोलकाता के हैं। राज्य में 10,500 सक्रिय मामले हैं।