{"_id":"5e80f2e18ebc3e769e487a74","slug":"coronavirus-has-also-reached-the-indian-army-two-personnel-confirmed-to-be-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना में भी पहुंचा कोरोना वायरस, दो कर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय सेना में भी पहुंचा कोरोना वायरस, दो कर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि
Mon, 30 Mar 2020 12:41 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 30 Mar 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस भारतीय सेना में भी पहुंच गया है
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के भारत में बढ़ते प्रकोप के बीच यह वायरस अब भारतीय सेना में भी पहुंच गया है। रविवार को सेना के दो कर्मियों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना के एक डॉक्टर और एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि कर्नल रैंक के डॉक्टर कोलकाता में कमान अस्पताल में सेवा दे रहे हैं, जबकि जेसीओ देहरादून में सेना के एक बेस में तैनात हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही सूत्रों ने यह भी बताया कि सेना ने उन सभी लोगों का पता लगा लिया है जो इन दोनों के संपर्क में आए हैं और उन्हें पृथक भी कर दिया गया है।
माना जाता है कि डॉक्टर और जेसीओ इस महीने के शुरू में राष्ट्रीय राजधानी के पास सेना के एक केंद्र में गए थे। सूत्रों ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की सेहत फिलहाल अच्छी है।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ हफ्ते पहले सेना का एक जवान कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। वह लेह में अपने घर छुट्टी पर गया था और अपने पिता की देखभाल कर रहा था, जो कुछ दिन पहले ही ईरान की यात्रा से लौट थे। इसी दौरान वह संक्रमित हो गया था।
एक अधिकारी ने यह भी बताया कि यह जवान संक्रमण से ठीक हो गया है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1000 के पार चली गई है और 27 लोगों की मौत हुई है।