{"_id":"5ea2711b8ebc3e908d603bd2","slug":"coronavirus-gujarat-updated-hindi-news-three-trainee-soldiers-infected-at-military-station-in-vadodara","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: गुजरात के वड़ोदरा में सैन्य स्टेशन में तीन प्रशिक्षु सैनिक संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: गुजरात के वड़ोदरा में सैन्य स्टेशन में तीन प्रशिक्षु सैनिक संक्रमित
Fri, 24 Apr 2020 10:24 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
गुजरात में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
देशभर में कोरोना वायरस से महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य गुजरात के वड़ोदरा में सैन्य स्टेशन में तीन प्रशिक्षु सैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
गुजरात में यह पहला मामला है जहां सशस्त्र बलों के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस संक्रामक रोग से राज्य में गुरुवार तक 112 लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
गुजरात के रक्षा जन संपर्क अधिकारी पुनीत चड्ढा ने एक बयान जारी कर बताया कि इन प्रशिक्षु सैनिकों को 22 अप्रैल को यहां से 100 किलोमीटर से अधिक दूर वड़ोदरा में सरकारी एसएसजी अस्पताल में कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए जाने के बाद भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि वड़ोदरा में सैन्य स्टेशन में प्रशिक्षण ले रहे तीन सोल्जर क्राफ्ट्समैन 22 अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इसमें कहा गया है कि सैन्य अधिकारियों ने सभी नियमों का पालन किया और आवश्यक कार्रवाई की। तीनों जवानों को एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।