{"_id":"608e6dc60eb80032276b2a32","slug":"coronavirus-eight-days-lockdown-in-aizawl-and-other-district-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम: सरकार ने आइजोल और अन्य जिला मुख्यालय नगरों में लगाया 8 दिनों का लॉकडाउन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम: सरकार ने आइजोल और अन्य जिला मुख्यालय नगरों में लगाया 8 दिनों का लॉकडाउन
Sun, 02 May 2021 02:50 PM IST
वर्तिका तोलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 02 May 2021 02:50 PM IST
सार
सोमवार (3 मई) सुबह चार बजे से 11 मई की सुबह 4 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। कोविड-19 संक्रमण की चेन को रोकने, प्रभावी जांच करने, संक्रमितों के उपचार पर नजर रखने और टीकाकरण को बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटाे
विस्तार
कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए मिजोरम सरकार ने आइजोल और अन्य जिला मुख्यालय नगरों में तीन मई लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। शनिवार को इस संबंध में जारी आदेश के मुताबिक यह लॉकडाउन आठ दिनों का होगा। सोमवार (3 मई) सुबह चार बजे से 11 मई की सुबह 4 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि कोरोना के तेजी से बड़ रहे मामलों को मद्देनजर रखते हुए मिजोरम राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लोगों की आवाजाही और गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए, "लॉकडाउन" जैसा सख्त कदम उठाया है। कोविड-19 संक्रमण की चेन को रोकने, प्रभावी जांच करने, संक्रमितों के उपचार पर नजर रखने और टीकाकरण को बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
जरूरी स्थिति में ही मिलेगा यात्रा करने की अनुमति
आदेश में कहा गया है कि आइजोल नगर पालिका क्षेत्र और अन्य जिला मुख्यालय नगर के किसी भी निवासी को लॉकडाउन के दौरान अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए, वहीं राज्य में या राज्य के बाहर यात्रा बहुत जरूरी स्थिति में ही करने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही रात का कर्फ्यू सभी जिला मुख्यालयों में शाम 7 से सुबह 4 बजे के बीच लगाया जाएगा।
विज्ञापन