{"_id":"5e5fb8d48ebc3eeb3613389b","slug":"coronavirus-chinese-major-general-chen-wei-claimed-to-invent-the-vaccine-of-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस से निपटने की दिशा में बड़ी सफलता, चीन ने किया वैक्सीन बनाने का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोनावायरस से निपटने की दिशा में बड़ी सफलता, चीन ने किया वैक्सीन बनाने का दावा
Thu, 05 Mar 2020 12:24 AM IST
Harendra Chaudhary
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:24 AM IST
सार
- सार्स और इबोला को हराने वाली टीम ने खोजी कोरोना से बचने की वैक्सीन
- एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद पीएलए की मेडिकल टीम हुई कामयाब
- राष्ट्रीय टेलीविजन पर चीनी विशेषज्ञ शेन वी ने किया खुलासा
विज्ञापन
coronavirus- People's Liberation Army Major General Chen Wei
- फोटो : SCMP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोनावायरस की वैक्सीन बनाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। चीन इस दिशा में लगातार काम कर रहा है और अब दावा किया है कि उसने कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचने के लिए एक वैक्सीन खोज निकाली है। कोरोना के आतंक से परेशान पूरी दुनिया के लिए इसे एक बड़ी खबर के तौर पर देखा जा रहा है।
इस वैक्सीन को चीनी सेना की उसी मेजर जनरल की टीम ने ईजाद किया है जिन्होंने कुछ साल पहले एसएआरएस (सार्स) और इबोला जैसे खतरनाक वायरस से बचने की वैक्सीन बनाई थी और दुनिया को उसके खतरे से बचाया था।
चीनी सेना की मेडिकल टीम पिछले एक महीने से वुहान में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की मेडिकल विशेषज्ञ शेन वेई के नेतृत्व में इस वैक्सीन को तैयार करने में लगी थी। चाइना सेंट्रल टेलीविजन के मुताबिक शेन की टीम ने कोरोना वायरस की इस वैक्सीन को तैयार करने में कामयाबी पा ली है।
विज्ञापन
53 साल की शेन ने सीसीटीवी को बताया कि उनकी टीम ने रात-दिन एक कर इस वैक्सीन के क्लिनिकल एप्लीकेशन को तैयार कर लिया है। 2002 में सार्स फैलने के दौरान और 2014 में इबोला वायरस के खतरे से बचाने में अहम भूमिका निभाने वाली शेन और उनकी टीम के साथ मिलकर मिलिट्री मेडिकल साइंस अकादमी ने ऐसे खतरनाक वायरस से बचने के लिए वायरस की जांच के लिए एक किट, दवाइयां और वैक्सीन बनाने में कामयाबी पाई है।
यह चीन की एक बेहद प्रतिष्ठित अकादमी है जिसमें 26 विशेषज्ञ, 50 से ज्यादा वैज्ञानिक और 500 से ज्यादा बेहद अनुभवी लोग काम करते हैं। चीन का दावा है कि जल्दी ही यह वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी और कोरोना के आतंक को खत्म कर दिया जाएगा।
कोरोना वायरस की वैक्सीन तलाश लेने की खबर फैलते ही चीन की सोशल मीडिया में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने इसकी कामयाबी के बारे में ढेर सारे संदेश पोस्ट किए।
शेन ने एक इंटरव्यू में कहा कि वैसे तो दुनिया भर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस के वैक्सीन बनाने की कोशिश में लगे हैं, खुद अमेरिकी राषट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भी जनवरी में दावा किया था कि कुछ महीनों में यह वैक्सीन आ जाएगी।
लेकिन एक महीने की कड़ी मेहनत के दौरान ही यह कामयाबी मिल जाएगी, यह बेशक हमारे लिए बेहद राहत की बात है। हमें पूरा भरोसा है कि अब हम जल्द से जल्द कोरोना से अपनी जंग जीत लेंगे।