फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases in India Latest News Today: 90802 new Covid 19 cases and 1016 deaths in last 24 hours

India CoronaVirus Cases: जांचें 3.72 लाख कम, पर संक्रमित मिले रिकॉर्ड 90 हजार, 1000 से ज्यादा की मौत

Tue, 08 Sep 2020 05:32 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 08 Sep 2020 05:32 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases in India Latest News Today: 90802 new Covid 19 cases and 1016 deaths in last 24 hours
भारत में कोरोना मामले - फोटो : PTI

कोरोना वायरस का प्रसार देश में बेकाबू हो चुका है। पिछले 24 घंटे में रविवार को सिर्फ 7,20,362 सैंपल की जांच हुई यानी शनिवार की तुलना में 3,72,292 नमूनों की जांच कम हुई, इसके बावजूद रिकॉर्ड 90,802 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुुई।  जबकि 1016 मरीजों ने दम तोड़ दिया। शनिवार को कुल 10,92,654 सैंपल की जांच हुई।  

विज्ञापन


देश में एक दिन में 90,802 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 मरीजों की संख्या 42 लाख के पार चली गई है जबकि इनमें से 32,50,429 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद स्वस्थ होने की दर सोमवार को 77.30 प्रतिशत हो गई।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 42,04,613 हो गए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 1,016 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 71,642 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 से मरने वालों की दर और घटकर 1.70 प्रतिशत हो गई है। अगस्त माह के पहले हफ्ते तक मृत्युदर 2.15 फीसदी थी। आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,82,542 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जो कुल मामलों का 20.99 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी जबकि 23 अगस्त को 30 लाख के पार और पांच सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक छह सितंबर तक कुल 4,95,51,507 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 7,20,362 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

पिछले 24 घंटे में राज्यवर इतने लोगों ने गंवाई जान
पिछले 24 घंटों में हुई 1,016 मौतों में, 328 महाराष्ट्र से, 95 कर्नाटक से, 88 तमिलनाडु से, 77 उत्तर प्रदेश से, 70 आंध्र प्रदेश से,54 पंजाब से, 52 पश्चिम बंगाल से, 29 दिल्ली और 29 मध्यप्रदेश से, 25 हरियाणा से, 24 छत्तीसगढ़ से और 16 पुडुचेरी से हैं।

बिहार और राजस्थान से 15-15, गुजरात और जम्मू-कश्मीर से 14-14, केरल से 10, उत्तराखंड से 11, तेलंगाना से नौ, असम और ओडिशा से आठ-आठ, झारखंड और गोवा से सात-सात, त्रिपुरा से पांच, चंडीगढ़ और मणिपुर से दो-दो, हिमाचल प्रदेश और मेघालय से से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

अब तक हर राज्य में इतने लोग की हुई है कोरोना से मौत
कुल 71,462 मौतों में सर्वाधिक 26,604 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 7,836, कर्नाटक में 6,393, दिल्ली में 4,567, आंध्र प्रदेश में 4,417, उत्तर प्रदेश में 3,920, पश्चिम बंगाल में 3,562, गुजरात में 3,105 और पंजाब में 1,862 लोगों की मौत हुई है।

मध्यप्रदेश में अब तक कोविड-19 से 1,572, राजस्थान में 1,137, तेलंगाना में 895, हरियाणा में 806, जम्मू-कश्मीर में 784, ओडिशा में 546, झारखंड में 469, छत्तीसगढ़ में 380, असम में 360, केरल में 347 और उत्तराखंड में 341 लोगों की मौत हुई है।

पुडुचेरी में 341, गोवा में 236, त्रिपुरा में 149, चंडीगढ़ में 71, हिमाचल प्रदेश में 55, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 50, मणिपुर में 38, लद्दाख में 35, मेघालय में 16, नगालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में आठ, सिक्किम में पांच और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक मामले अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई है। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि उसके आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed