फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases Today Latest News 19556 News Cases Reported In Last 24 Hours 301 People Died

Coronavirus India: कोरोना पर राहत भरी खबर, छह महीने बाद नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम

Tue, 22 Dec 2020 09:56 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 22 Dec 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Cases Today Latest News 19556 News Cases Reported In Last 24 Hours 301 People Died
पिछले 24 घंटे में 19 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में करीब छह महीने बाद 24 घंटे की अवधि में सामने आए कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही। वहीं उपचाराधीन लोगों की संख्या भी अब तीन लाख से कम हो गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 19,556 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,00,75,116 हो गए हैं। वहीं 301 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,46,111 हो गई।
विज्ञापन



रिकवरी रेट बढ़कर 96.65 फीसदी हुआ
आंकड़ों के अनुसार कुल 96,36,487 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर  95.65 प्रतिशत हो गई है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या भी तीन लाख से कम हो गई है। अभी 2,92,518 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का  2.90  प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 21 दिसंबर तक 16,31,70,557 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,72,228 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed