फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus india cases updates: Spike Of 94372 Cases And 1114 Deaths Reported in last 24 hours

Coronavirus in India: देश में कोरोना का आंकड़ा 47 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 94372 नए मामले

Sun, 13 Sep 2020 10:52 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 13 Sep 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus india cases updates: Spike Of 94372 Cases And 1114 Deaths Reported in last 24 hours
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

देश में एक दिन में कोविड-19 के 94,372 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 47 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, अब तक  37,02,595  लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही ठीक होने वालों की दर रविवार को 77.88 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 47,54,356 मामले सामने आए हैं जबकि 24 घंटे के भीतर 1,114 संक्रमित लोगों की मौत होने से इस महामारी के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 78,586 हो गई है।
विज्ञापन



घट रही मृत्यु दर 
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की दर में और कमी आई है तथा यह घटकर 1.65 फीसदी रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित 9,73,175 मरीजों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 20.47 फीसदी है। देश में कोविड-19 के कुल मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार चले गए थे, 23 अगस्त को 30 लाख के पार और पांच सितंबर को यह संख्या 40 लाख के पार पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 12 सितंबर तक कुल 5,62,60,928 नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 10,71,702 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

राज्यवर इतने मरीजों की हुई मौत
बीते 24 घंटे के भीतर 1,114 संक्रमित लोगों की मौत हुई है जिनमें से 391 संक्रमित लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 94 की कर्नाटक में, 76-76 की मौत तमिलनाडु और पंजाब में, 67-67 संक्रमित लोगों की मौत आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में, 59 की पश्चिम बंगाल में, 37 की मध्यप्रदेश में, 28 की दिल्ली में, 24 की हरियाणा में, 23 की असम में, 20 की छत्तीसगढ़ में, 15-15 की केरल और गुजरात में, 14-14 लोगों की मौत राजस्थान तथा उत्तराखंड में हुई है।

संक्रमण के कारण 12 लोगों की मौत त्रिपुरा में, 11-11 की बिहार, ओडिशा तथा तेलंगाना में, 10-10 की गोवा, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में, छह की चंडीगढ़ में, पांच की पुडुचेरी में, तीन की सिक्किम, दो की हिमाचल प्रदेश में तथा मेघालय, मणिपुर और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण के कारण हुई है।

सबसे ज्यादा इन राज्यों में हुई है कोरोना से मौत
देश में इस महामारी के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 78,586 हो गई है। इनमें से 29,115 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 8,307 की तमिलनाडु में, 7,161 की कर्नाटक में, 4,846 की आंध्र प्रदेश में, 4,715 की दिल्ली में, 4,349 की उत्तर प्रदेश में, 3,887 की पश्चिम बंगाल में, 3,195 की गुजरात में, 2,288 की पंजाब में और 1,728 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में हुई है।


स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संक्रमण से मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में पीड़ित अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। मंत्रालय ने कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed