फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases in india 20 january, Covid19 india, Active Case, Death Case today, Health Ministry Updates

कोरोना की डराने वाली रफ्तार: टूटा आठ महीने का रिकॉर्ड, एक ही दिन में आ गए 3.17 लाख मरीज, 491 लोगों की मौत

Thu, 20 Jan 2022 09:50 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 20 Jan 2022 09:50 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में  3 लाख, 17 हजार, 352 (3,17,532) नए मामले सामने आए हैं जो कि बुधवार की तुलना में 35 हजार अधिक है।

विज्ञापन
Coronavirus Cases in india 20 january, Covid19 india, Active Case, Death Case today, Health Ministry Updates
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर जितनी खतरनाक हो रही है उससे अधिक संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में  3 लाख, 17 हजार, 352 (3,17,532) नए मामले सामने आए हैं जो कि बुधवार की तुलना में 35 हजार अधिक हैं। इसी के साथ पिछले आठ महीने का रिकॉर्ड भी टूट गया। बता दें कि इससे पहले पिछले साल जून में तीन लाख से अधिक मामले सामने आए थे। वहीं बीते 24 घंटे में 491 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 19 लाख से अधिक लोग (19,24,051 ) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान दो लाख, 23 हजार, 990(2,23,990) लोग स्वस्थ भी हुए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 16.14 फीसदी हो गई है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 16.06 फीसदी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ओमिक्रॉन के मामले 9000 के पार
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन(Omicron Cases In india) के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 9,287 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन केस में लगभग 4 फीसदी फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 159.67 करोड़ खुराक लगाई गई
देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 159.67 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 19 जनवरी तक देश में 70 करोड़ से अधिक (70,93,56,830) कोरोना सैंपलों की जांच की जा चुकी हैं। इनमें 19,35,180 सैंपलों की जांच बीते 24 घंटों में की गई।

कर्नाटक और महाराष्ट्र में बुरा हाल
महाराष्ट्र में कोरोना सबसे अधिक कहर बरपा रहा है। यहां बीते 24 घंटे में 43,697 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हो गई। वहीं कर्नाटक की बात करें तो यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 40,499 मामले सामने आए और 21 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed