फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus 97 percent patients on ventilator died at Victoria Hospital in Bangalore, figure more than Italy

बंगलूरू में इटली से भी बदतर हालात, सबसे बड़े कोरोना अस्पताल में वेंटिलेटर पर 97 फीसदी मरीजों की मौत

Fri, 17 Jul 2020 04:13 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आसिम खान Updated Fri, 17 Jul 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
coronavirus 97 percent patients on ventilator died at Victoria Hospital in Bangalore, figure more than Italy
सांकेतिक तस्वीर

कर्नाटक के बंगलूरू में कोरोना वायरस का इलाज कर रहे सबसे बड़े अस्पताल में इटली से भी बुरे हालात हैं। यहां वेंटिलेटर पर मौजूद 97 फीसदी कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। यह आंकड़ा इटली और दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना मृत्यु दर वाले देशों से भी ज्यादा है।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल में 100 साल पुराने विक्टोरिया अस्पताल को बंगलूरू मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्स इंस्टीट्यूट (बीएमसीआरआई) से जोड़कर शहर का पहला कोरोना अस्पताल बनाया गया था। अस्पताल में अप्रैल से लेकर अबतक कोरोना से कुल 91 मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि मरने वाले 91 मरीजों में से 89 को वेंटिलेटर पर रखा गया था। बंगलूरू मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अस्पताल में कुल 1500 कोरोना मरीज भर्ती किए गए इनमें 91 को सांस लेने में ज्यादा तकलीफ के चलते वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 89 मरीजों की मौत हो गई। बता दें कि बंगलुरू के सभी कोरोना अस्पतालों के मुकाबले विक्टोरिया अस्पताल में सबसे ज्यादा 50 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। मौत के इन आंकड़ों को लेकर बंगलूरू के अन्य अस्पताल के वरिष्ठ प्रोफेसर ने हैरानी जताई है।

उन्होंने कहा कि वेंटिलेटर पर 97 फीसदी मरीजों की मौत का आंकड़ा बताता है कि आईसीयू में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बता दें कि जब इटली में कोरोना का सबसे ज्यादा कहर था उस समय वहां वेंटिलेटर पर मरने वाले कोरोना मरीजों का आंकड़ा 65 प्रतिशत था।


हांलाकि, मौत के आंकड़ों पर बीएमसीआरआई की नोडल अधिकारी स्मिता सेगू का कहना है कि बंगलूरू के दूसरे अस्पतालों में जिन मरीजों का इलाज नहीं हो पाया था वे मरीज भी विक्टोरिया अस्पताल पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed