{"_id":"5e2b0eb98ebc3e4b494cb651","slug":"coronavirus-1000-bed-hospital-to-be-built-in-china-in-10-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: चीन में 10 दिनों में बनेगा 1000 बेड का अस्पताल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोनावायरस: चीन में 10 दिनों में बनेगा 1000 बेड का अस्पताल
Fri, 24 Jan 2020 09:05 PM IST
आसिम खान
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
चीन ने कोरोनावायरस के मरीजों के लिए 10 दिनों में एक हजार बेड के अस्पताल बनाने का एलान किया है। कोरोनावायरस के बढ़ते कहर से परेशान चीन इससे सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर के बाहरी इलाके में यह अस्पताल बनवा रहा है। अस्पताल बनाने का काम चाइना कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया है जिसने 2003 में सार्स वायरस से निपटने के लिए भी ऐसा ही अस्पताल 10 दिनों में बना दिया था।
विज्ञापन
कोरोनावायरस के प्रकोप को रोकने के लिए यह अस्पताल सिर्फ उन्हीं मरीजों के लिए बनाया जा रहा है जो इसके संक्रमण के शिकार हैं। करीब 25 हजार वर्ग मीटर में बन रहे इस अस्पताल में फरवरी के पहले हफ्ते से इलाज शुरू हो जाएगा। वुहान में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं और अबतक करीब साढ़े आठ सौ लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
तिब्बत और क्विंघई शहर को छोड़कर बाकी इलाकों में पिछले छह दिनों में कोरोनावायरस का प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ा है और चीन ने इसके लिए बेहद गंभीरता के साथ एहतियाती कदम उठा रहा है। अस्पताल बनाने का काम शुरू हो चुका है और हजारों कर्मचारी इसे जल्दी से जल्दी बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
कोरोनावायरस का पहला मामला 31 दिसंबर को मिला था जिसे 2003 में फैले सीवीयर एक्यूट रेसिपिरेट्री सिंड्रोम यानी सार्स की तरह का खतरनाक माना जा रहा है। चीन ने वुहान से आने जाने वाली उड़ानों और ट्रेनों को रद्द कर दिया है और लोगों को घरों से बाहर न निकलने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार तक चीन में कोरोनावायरस के 875 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 26 लोग इससे अपनी जान गंवा चुके हैं। चीन के अलावा अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाइलैंड, हांगकांग, मकाउ और ताइवान में भी कोरोना वायरस से जुड़े मामले पाए गए हैं।