फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Corona wave in 44 districts of Madhya Pradesh more deadly than before

मध्यप्रदेश के 44 जिलों में पहले से ज्यादा घातक हुई में कोरोना की लहर 

Fri, 16 Apr 2021 07:08 AM IST
Amit Mandal अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 16 Apr 2021 07:08 AM IST
सार

  • 13.4 फीसदी की रफ्तार से हर सप्ताह बढ़ रहे मामले
  • दो सप्ताह में ही 79 फीसदी नए मामलों में आया है उछाल

विज्ञापन
Corona wave in 44 districts of Madhya Pradesh more deadly than before
मध्यप्रदेश में कोरोना - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना से भाजपा शासित मध्य प्रदेश के 44 जिलों में कोरोना की लहर पहले की तुलना में ज्यादा घातक हो चुकी है। यहां हर दिन 13.4 फीसदी की रफ्तार से मिल रहे संक्रमण के मामले नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। बीते दो सप्ताह में नए मामलों में 79 फीसदी उछाल आया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को हुई राज्य के अधिकारियों की बैठक में बताया गया कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और खंडवा जिला सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं। कोरोना की जांच को लेकर 17 से 23 मार्च और 7 से 13 अप्रैल के बीच की स्थिति देखी गई तो पता चला कि आरटी पीसीआर की जांच में अब 73 फीसदी सैंपल संक्रमित मिल रहे हैं जबकि पहले यह आंकड़ा 67 फीसदी था। एंटीजन जांच में पहले 31 फीसदी सैंपल संक्रमित मिल रहे थे लेकिन अब ये 25 फीसदी ही मिल रहे हैं। इसलिए राज्य के अधिकारियों से आरटी पीसीआर जांच पर ध्यान बढ़ाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


केंद्र की सलाह, एक संक्रमित मिलेे तो 25 लोगों की जांच हो
बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह दी है कि प्रदेश में एक संक्रमित मरीज मिलने पर कम से कम 25 से 30 लोगों की जांच होनी चाहिए। इनकी रिपोर्ट 72 घंटे में पता चलनी चाहिए ताकि संक्रमण के स्त्रोत का पता लगाया जा सके। ऑक्सीजन सप्लाई, आईसीयू बेड के भी व्यवस्थित योजना की जरूरत सामने आई। बैठक के अंत में स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण को 100 फीसदी सफल बनाने के लिए राज्य सरकार से अपील की है कि वह टीकाकरण केंद्रों की रोजाना समीक्षा करते हुए तय लक्ष्य समूह को जल्द से जल्द कवर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed