{"_id":"60a2c2c3aab59809be42cbaa","slug":"corona-virus-patients-reduced-in-10-states-including-up-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत: यूपी, दिल्ली समेत 10 राज्यों में घटे कोरोना के सक्रिय मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़ी राहत: यूपी, दिल्ली समेत 10 राज्यों में घटे कोरोना के सक्रिय मरीज
Tue, 18 May 2021 12:53 AM IST
Amit Mandal
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 18 May 2021 12:53 AM IST
सार
- उत्तराखंड समेत आठ राज्यों में सक्रिय मरीजों की संख्या में आई तेजी ने बढ़ाई चिंता
- कर्नाटक में सबसे ज्यादा 27 जिलों में संक्रमण दर 20 फीसदी से भी अधिक है
विज्ञापन
corona patient
- फोटो : istock
विस्तार
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में अब संक्रमण दर के साथ नए मामले कम हो रहे हैं जिसका असर यह है कि देश में सक्रिय मामले भी कम होने लगे हैं। हालांकि, अस्पतालों में भर्ती मरीजों की मौतें कम नहीं हो पा रही हैं। स्थिति यह है कि पिछले कई दिनों से देश में चार हजार से अधिक लोगों की मौतें हो रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित दस राज्यों में सक्रिय रोगी तेजी से घट रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड तथा हरियाणा शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, उत्तराखंड समेत देश के आठ राज्यों में सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रहे हैं। ये राज्य चिंता बढ़ा रहे हैं। इनमें तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, असम, ओडिशा, त्रिपुरा तथा उत्तराखंड शामिल हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कर्नाटक में सबसे ज्यादा 27 जिलों में संक्रमण दर 20 फीसदी से भी अधिक है। मध्यप्रदेश के 38 जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा है। फिलहाल स्थिति यह है कि देश के 479 जिलों में संक्रमण दर 10 और 244 जिलों में 20 फीसदी से अधिक है। अभी तक देश में कोरोना वायरस से 2.11 करोड़ मरीज स्वस्थ हुए हैं। इससे रिकवरी दर एक बार फिर बढ़कर 84.81 फीसदी तक पहुंच चुकी है। वहीं सक्रिय दर अब घटकर 14.09 फीसदी पर आई है।
विज्ञापन
रोजाना संक्रमण में ऐसे आई गिरावट:
एक मई: 3,64,927
02 मई : 3,71,041
05 मई : 381126
08 मई : 389803
11 मई : 387098
14 मई : 365030
15 मई : 354139
2.74 लाख लोगों की हो चुकी मौत
देश में अब तक कोरोना से कुल 274390 की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 974 लोगों की महाराष्ट्र, 403 लोगों की कर्नाटक, 262 लोगों की दिल्ली, 311 की तमिलनाडु, 308 की उत्तर प्रदेश, 202 की पंजाब, 188 की उत्तराखंड, 156 की राजस्थान, 147 पश्चिम बंगाल और 144 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई।