फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccine will to elderly from next month

बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, अगले महीने से लगेगा कोरोना का टीका

Sat, 06 Feb 2021 03:04 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 06 Feb 2021 03:04 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine will to elderly from next month
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

देश में 50 या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। बुजुर्गों को सरकार अगले महीने कोरोना का टीका लगाना शुरू कराने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि अगले माह किसी भी सप्ताह में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो सकता है, जिसके तहत इन लोगों को टीका दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, फिलहाल देश में तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य फ्रंटलाइन वर्करों के लिए टीकाकरण का पहला और दूसरा चरण चल रहा है। इनमें से 50 लाख लोगों को कोरोना टीका की एक-एक खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन


लोकसभा में उठे सवाल का जवाब दे रहे स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस वक्त देश में सात तरह के टीकों पर काम चल रहा है, जबकि दो टीकों के  आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य सात में से तीन टीके तीसरे चरण के मानव परीक्षण में हैं। जबकि दो पहले परीक्षण से गुजर रहे हैं। अन्य दो टीका अभी जानवरों पर परीक्षण की स्थिति में हैं। आने वाले दिनों में जब यह टीका भी देश को मिल जाएंगे तो स्वाभाविक है कि बाजार में इनकी उपलब्धता बढ़ेगी और इसका सीधा असर कीमतों पर भी पड़ सकता है।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत न सिर्फ अपनी जनता बल्कि दूसरे देशों की मदद भी कर रहा है। 22 देशों को कोरोना का टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें यूएई, श्रीलंका, दक्षिणी अफ्रीका जैसे देश भी शामिल है। अब तक 15 देशों तक 56 लाख डोज की आपूर्ति हो चुकी है। बाकी डोज भी इन देशों को भेजी जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार कोरोना टीकाकरण के तहत 50 या उससे अधिक आयु के लोगों को टीका मिलेगा। साथ ही इस दौरान जो लोग पहले से बीमार हैं उन्हें भी कोरोना का टीका दिया जाएगा।


इनकी आयु कम या अधिक हो सकती है। इन सभी लोगों का चयन कोविन एप के जरिए होगा। मार्च माह में कोविन एप को सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए उपलब्ध भी करा दिया जाएगा। अभी इस तकनीक का उपयोग अस्पताल और जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed