{"_id":"610f373b8ebc3ef4173842d5","slug":"corona-vaccine-canada-government-continues-analysis-of-bharat-biotechs-covaxin-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona vaccine: कनाडा में भारत बायोटेक के कोवाक्सिन टीके का विश्लेषण है जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona vaccine: कनाडा में भारत बायोटेक के कोवाक्सिन टीके का विश्लेषण है जारी
Sun, 08 Aug 2021 07:15 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 08 Aug 2021 07:15 AM IST
सार
- भारत बायोटेक अमेरिकी और कनाडा की पार्टनर ऑक्युनेज के सीईओ ने कहा, टीके का विश्लेषण कनाडा के दवा नियंत्रक द्वारा किया जा रहा है। जून में दोनों देशों के बीच करार के तहत कनाडा कोवाक्सिन के उत्पादन और इस्तेमाल को लेकर कवायद शुरू होनी थी।
विज्ञापन
कोवाक्सिन वैक्सीन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत बायोटेक अमेरिकी और कनाडा की पार्टनर ऑक्युजेन ने कहा है कि भारत बायोटेक के टीके कोवाक्सिन के आंकड़ों का विश्लेषण कनाडा की सरकार और दवा नियंत्रक संस्था कर रही है।
विज्ञापन
ऑक्युजेन जून में भारत बायोटेक के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच करार के तहत कनाडा कोवाक्सिन के उत्पादन और इस्तेमाल को लेकर कवायद शुरू होनी थी। ऑक्युजेन ने पहले ही कनाडा के स्वास्थ्य विभाग से संपर्क साध रखा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही कोवाक्सिन के तीसरे चरण का परीक्षण भी साझा किया है जिससे कनाडा में टीके का इस्तेमाल जल्द से जल्द शुरू हो सके। ऑक्युनेज के सीईओ शंकर मुसुनुरी ने कहा है कि टीके का विश्लेषण कनाडा के दवा नियंत्रक द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में हम किसी समय सीमा की घोषणा नहीं कर सकते हैं कि इसका इस्तेमाल कब शुरू होगा। हम विश्लेषण के बाद कनाडा के सभी सवालों का जवाब देने को तैयार हैं।
विज्ञापन