फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Vaccination in India near the target of 100 crores states have more than 100 million vaccine storage

कोरोना टीकाकरण: भारत अब 100 करोड़ के लक्ष्य से महज एक 'कदम' दूर, राज्यों के पास वैक्सीन का भंडारण 10 करोड़ से ज्यादा

Wed, 20 Oct 2021 05:31 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 20 Oct 2021 05:31 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक देश में कोरोना टीकाकरण 99 करोड़ पार हो चुका है। इनमें से करीब 29 करोड़ लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों के पास वैक्सीन का भंडारण भी 10.42 करोड़ तक पहुंच गया है। देश के 67 हजार से भी ज्यादा केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण चल रहा है।

विज्ञापन
Corona Vaccination in India near the target of 100 crores states have more than 100 million vaccine storage
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना टीकाकरण को लेकर 100 करोड़ का लक्ष्य पूरा करने के लिए भारत अब महज एक कदम दूर है। मंगलवार शाम तक देश में कुल टीकाकरण 99 करोड़ पार हो चुका है, जिसके बाद अब लक्ष्य पूरा करने के लिए एक करोड़ टीकाकरण की आवश्यकता है। माना जा रहा है कि बुधवार शाम तक भारत यह लक्ष्य बड़ी आसानी के साथ हासिल कर सकता है, जिसके साथ ही दुनिया में सबसे अधिक कोरोना वैक्सीन लगाने वाला एकमात्र देश बन जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक देश में कोरोना टीकाकरण 99 करोड़ पार हो चुका है। इनमें से करीब 29 करोड़ लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों के पास वैक्सीन का भंडारण भी 10.42 करोड़ तक पहुंच गया है। देश के 67 हजार से भी ज्यादा केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण चल रहा है।
विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन देश में कोरोना के 13 हजार नए मरीज
देश में करीब 231 दिन बाद लगातार दूसरे दिन 13 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पिछले एक दिन में संक्रमण के 13,058 नए मामले सामने आए हैं और 164 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,94,373 हो गई है और अब तक कुल 4,52,454 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों के पास 10 करोड़ से अधिक टीके की खुराकें
10 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें राज्यों के पास हैं। ऐसे में जिन लोगों को दूसरी खुराक लेने का वक्त आया है उन्हें प्राथमिकता के तौर पर वैक्सीन मिलना अनिवार्य है। वहीं, दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। 


इस दौरान स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि दूसरी खुराक देने में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। सभी राज्य टीकाकरण को लेकर जिला वार स्थिति की समीक्षा करें। साथ ही दूसरी खुराक का टीकाकरण भी जल्द से जल्द पूरा करने के लिए राज्यों से नई रणनीति पर काम करने के लिए भी कहा गया। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि राज्यों के पास अब क्षमता से भी अधिक वैक्सीन पहुंच रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed