फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona vaccination: 17 thousand people got vaccinated on the second day

Corona vaccination: दूसरे दिन 17 हजार लोगों को लगा टीका

Mon, 18 Jan 2021 03:54 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 18 Jan 2021 03:54 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination: 17 thousand people got vaccinated on the second day
Corona vaccination - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से बचाव के लिए दूसरे दिन देश में 17 हजार लोगों को टीका लगाया गया। रविवार को छह राज्य में 500 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण हुआ।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. मनोहर अगनानी ने बताया, शनिवार को देश में कोरोना वायरस का टीकाकरण शुरू होने के बाद रविवार को आंध्र प्रदेश सहित छह राज्यों में स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया है। एक सप्ताह में कम से कम दो और अधिक से अधिक छह दिन तक टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मणिपुर और तमिलनाडु के 553 केंद्रों पर 17 जनवरी को टीकाकरण किया गया है। इस दौरान 17072 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया। केरल और मणिपुर में एक-एक केंद्र पर टीका लगा। पहले दिन 3352 केंद्रों पर 1,91,181 लोगों को टीका लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सचिव ने बताया कि देश के कुछ केंद्रों पर देर रात तक टीकाकरण चला। इसके चलते टीकाकरण के आंकड़े केंद्र तक पहुंचने में समय लगा। इसके बाद पहले दिन टीका लगवाने वालों का आंकड़ा  1,91,181 से बढ़कर 207,229 पहुंच गया था। जबकि 17072 लोगों ने दूसरे दिन टीका लगवाया है। इस तरह देश में अब तक 2.24 लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है।

दुनिया में सबसे ज्यादा टीका भारत में लगे
डॉ. अगनानी ने बताया कि अगर विश्व के तमाम छोटे-बड़े देशों के साथ तुलना की जाए तो दुनिया में सबसे ज्यादा टीके भारत में लगे हैं। बीते दो दिन में देश में 2,24,301 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगा है जोकि अमेरिका, यूरोप और फ्रांस सहित उन तमाम देशों में अधिक है जहां कोरोना वायरस का टीकाकरण भारत से भी पहले शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed