फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona update: India reports 11% higher COVID cases than yesterday's and 514 deaths 

Covid-19 in India: कल के मुकाबले आज 11 फीसदी बढ़े मरीज, 514 लोगों की हुई मौत

Wed, 16 Feb 2022 09:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Feb 2022 09:45 AM IST
सार

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,615 नए मामले सामने आए। यह संख्या कल के मुकाबले 11 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं दैनिक मृत्यु दर में भी आज इजाफा देखा गया है। 

विज्ञापन
Corona update: India reports 11% higher COVID cases than yesterday's and 514 deaths 
कोरोना वार्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या चार लाख से नीचे पहुंच चुकी है, लेकिन आज फिर से नए कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,615 नए मामले सामने आए। यह संख्या कल के मुकाबले 11 प्रतिशत ज्यादा है। मंगलवार के आंकड़े के अनुसार कोरोना के 27,409 मामले सामने आए थे। यह संख्या शनिवार के आंकड़ों से लगभग 25 फीसदी कम थी। हालांकि, एक बार फिर से इन मामलों में बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


इस बीच कोरोना से होने वाली दैनिक मृत्यु की संख्या में भी इजाफा हुआ है। मंगलवार को देश भर में 347 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई थी, लेकिन बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर 514 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, 82,988 लोग ठीक होकर घर भी लौट गए।
विज्ञापन


लगातार घट रही सक्रिय मरीजों की संख्या 
आज 11 फीसदी ज्यादा कोरोना मरीजों के बीच राहत भरी खबर यह है कि देश में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब चार लाख से कम सक्रिय मरीज हैं। यह संख्या 3,70,240 पहुंच चुकी है। यह कुल कोरोना मरीजों का 0.87 प्रतिशत है। वहीं दैनिक संक्रमण दर में भी गिरावट जारी है, जो घटकर 2.45 फीसद पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों के पास 11 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक वैक्सीन की 171.48 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 11.88 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं। 

एक नजर में कोरोना के आंकड़े
कुल मामले: 4,27,23,558
सक्रिय मामले: 3,70,240
कुल रिकवरी: 4,18,43,446
कुल मौतें: 5,09,872
कुल वैक्सीनेशन: 1,73,86,81,675

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed