फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona positive tripura become third corona free state CM Biplab Deb urge people to follow social distancing

खुशखबर: कोरोना मुक्त हुआ त्रिपुरा, सीएम बिप्लब ने स्वास्थ्यकर्मियों को कहा धन्यवाद

Fri, 24 Apr 2020 08:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 24 Apr 2020 08:01 AM IST
विज्ञापन
corona positive tripura become third corona free state CM Biplab Deb urge people to follow social distancing
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने गुरुवार को कहा कि उनका राज्य कोरोना वायरस से मुक्त हो गया है। राज्य के दूसरे कोविड-19 मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि राज्य के कोरोना मुक्त होने पर वह लोगों से सामाजिक दूरी और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध करते हैं।

विज्ञापन


देब ने लिखा, 'अपडेट त्रिपुरा में कोरोना का दूसरे मरीज की कई टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही हमारा राज्य कोरोना से मुक्त हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वह सामाजिक दूरी बनाए रखें और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपुरा में पहली कोरोना पॉजिटिव मरीज एक महिला थी जो गोमती जिले के उदयपुर शहर की रहने वाली थी। वह लॉकडाउन से ठीक पहले राज्य वापस लौटी थी। छह अप्रैल को उसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ठीक होकर 16 अप्रैल को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

उन्हें बाद में गोमती जिले के क्वारांटाइन केंट्र में शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं दूसरा मरीज त्रिपुरा राज्य राइफल्स का एक जवान था जो 16 अप्रैल को उत्तरी त्रिपुरा के डामचेरा में पॉजिटिव पाया गया था। उसे जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उसकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।


मुख्यमंत्री बिप्लब ने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'मां त्रिपुरसुंदरी जी के आशीर्वाद से तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिखाए मार्ग से प्रेरित होकर, हमारा अपना त्रिपुरा आज कोरोना मुक्त हो गया है। आशा है कि जल्द ही पूरा भारत और फिर पूरा विश्व इस वैश्विक महामारी से मुक्त होगा। जय हिंद।'

डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा, 'मैं सभी डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति में खड़े योद्धाओं और लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने त्रिपुरा को कोरोना संक्रमण से मुक्त बनाने में मदद की। सामाजिक दूरी और उचित दिशानिर्देशों का पालन करके हम इसे बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे। माता त्रिपुरसुंदरी हमें आशीर्वाद दें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed