फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One corona patient each died in Thane-Bangalore, new cases in many states; Health Secretary reviewed

Covid-19: ठाणे-बंगलूरू में एक-एक कोरोना मरीज की मौत, कई राज्यों में नए मामले; स्वास्थ्य सचिव ने की समीक्षा

Sat, 24 May 2025 09:28 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: बशु जैन Updated Sat, 24 May 2025 09:28 PM IST
सार

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को ठाणे और बंगलूरू में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। वहीं केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में नए मामले सामने आए। इसे लेकर सरकार अलर्ट है। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद शनिवार शाम को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने समीक्षा बैठक की। 

विज्ञापन
One corona patient each died in Thane-Bangalore, new cases in many states; Health Secretary reviewed
कोरोनावायरस - फोटो : Adobe stock photos

विस्तार

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को ठाणे और बंगलूरू में एक-एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। ठाणे में 21 वर्षीय युवक और बंगलूरू में 84 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं केरल-तमिलनाडु और कर्नाटक में नए मामले सामने आए। बड़ी संख्या में कोविड के केस सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने समीक्षा की। अफसरों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय हालात पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन


देश में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने समीक्षा की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के मामले मुख्य रूप से केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि राज्यों से सामने आए हैं।  इनमें से अधिकतर मामले हल्के हैं और मरीजों की घर पर ही देखभाल की जा रही है। वेरिएंट ज्यादा संक्रामक नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क है और अपनी कई एजेंसियों के माध्यम से स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। बैठक में सचिव, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) और महानिदेशक, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), डीजीएचएस, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) शामिल रहे।
विज्ञापन


ठाणे में एक युवक की मौत
ठाणे में एक कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई। टीएमसी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गंभीर मधुमेह से पीड़ित 21 वर्षीय एक युवक की सुबह कलवा स्थित टीएमसी के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध मालगांवकर ने बताया कि उसे मधुमेह संबंधी दिक्कत के कारण गुरुवार को भर्ती कराया गया था और शुक्रवार रात को उसकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ठाणे में अब कुल 18 सक्रिय कोविड-19 मरीज हैं। डॉक्टरों ने बताया कि केवल एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि अन्य घर पर ही आइसोलेशन में हैं। सभी की हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोरोना से डरने की जरूरत नहीं... वायरल होने पर बच्चों-बुजुर्गों से रहें दूर; बस आपको करना होगा ये काम

चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 19 बिस्तरों वाला वार्ड बनाया गया है। साथ ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा है। स्थिति का आकलन करने के लिए नगर निकाय ने शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चेतना नितिल ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है। कोरोना जांच किट उपलब्ध है। नगर निगम ने यह भी आश्वासन दिया कि स्थिति नियंत्रण में है तथा जनता से घबराने की अपील नहीं की।

84 साल के कोविड पॉजिटिव मरीज की बंगलूरू में मौत
वहीं बंगलूरू में पहले से कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित एक 84 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। उसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मरीज को 13 मई को व्हाइटफील्ड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 17 मई को उसकी मृत्यु हो गई। उनका कोविड टेस्ट का नतीजा शनिवार को पॉजिटिव आया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 38 कोविड मामले सामने आए हैं, जिनमें से 32 बंगलूरू में हैं।


ये भी पढ़ें:  पांच दिन में कोरोना मरीजों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, लेकिन कोविड डैशबोर्ड पर कोई अपडेट नहीं

दिल्ली में 23 मामले सामने आ चुके
केरल से लेकर मुंबई और दिल्ली तक बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं। इसे लेकर सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों को कहा गया है कि वे बेड और ऑक्सीजन का पर्याप्त इंतजाम कर लें। दिल्ली में अब तक 23 केस मिल चुके हैं।

नए वैरिएंट के चलते बढ़े मामले
कोविड के मामलों में उछाल ओमिक्रॉन JN.1 वैरिएंट के प्रसार के कारण आया है। डॉक्टर बता रहे हैं कि वैरिएंट काफी है सक्रिय है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे चिंताजनक वैरिएंट घोषित नहीं किया है।  मौजूदा कोविड मरीजों में आमतौर पर हल्के लक्षण आ रहे हैं। संक्रमित व्यक्ति चार दिन में ठीक हो जाता है। इसके सामान्य लक्षण बुखार, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान और थकावट शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed